लाइव न्यूज़ :

बांदा में सांप के काटने से दो भाइयों की मौत

By भाषा | Updated: August 16, 2021 22:23 IST

Open in App

बांदा जिले के अतर्रा क्षेत्र में जहरीले सांप के काटने से एक ही चारपाई पर सो रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद सिंह गौर ने सोमवार को बताया कि अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा गांव में रविवार की रात एक ही चारपाई पर सो रहे कुलदीप (नौ) और उसके भाई दिलीप (छह) को सांप ने काट लिया। दोनों भाइयों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और घटना की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है। अतर्रा के उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला ने कहा, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चों की सांप के काटने से मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम