फिरोजाबाद में बाइक सवार दो भाइयों की दुर्घटना में मौत
By भाषा | Published: February 21, 2021 11:40 AM2021-02-21T11:40:57+5:302021-02-21T11:40:57+5:30
फिरोजाबाद (उप्र) 21 फरवरी जिले के थाना सिरसागंज के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात बाइक सवार दो भाइयों की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सिरसागंज की पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदु प्रभा सिंह ने रविवार को बताया कि थाना मटसेना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय राहुल अपने छोटे भाई सुनील के साथ बाइक पर फिरोजाबाद से देर रात इटावा जा रहा था। उन्होंने बताया कि रास्ते में सिरसागंज थाना क्षेत्र में उसकी बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि दोनों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।