लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इवेंट मैनेजर से छेड़छाड़ और बलात्कार के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर मुंबई में रहने वाली 28 वर्षीय एक फ्रीलांस इवेंट मैनेजर के साथ दिल्ली के एरोसिटी क्षेत्र में कथित बलात्कार और छेड़छाड़ को लेकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान संदीप मेहता (57) और नवीन डावर (47) के रूप में की गई है जो हरियाणा के सोनीपत में ढाबा चलाते हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेहता पर धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है और वह पुलिस हिरासत में है।

उन्होंने कहा कि डावर पर धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी शुक्रवार को मिली थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मेहता से सोशल मीडिया के जरिये मिली थी। वह बुधवार को दिल्ली आई थी और एरोसिटी में स्थित एक होटल में ठहरी थी।

पुलिस ने बताया कि अगले दिन वह मेहता और उसके दोस्त डावर से कनाट प्लेस पर मिली।

पीड़िता का आरोप है कि डावर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

बाद में मेहता उसे होटल तक छोड़ने आया और उसने युवती के कमरे में उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि मेहता ने पीड़िता को होटल से आनंद विहार छोड़ा और भाग गया।

इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?