लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में अवैध रूप से रेडियोधर्मी पदार्थ रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2021 17:24 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने कोलकाता हवाईअड्डे के निकट एक इलाके से दो लोगों को अवैध रूप से रेडियोधर्मी पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिनका अनुमानित मूल्य 4,250 करोड़ रुपये है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति से गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सीआईडी अधिकारियों ​​ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति के अनुसार, रेडियोधर्मी सामग्री के चार टुकड़ों की बिक्री के लिए दोनों आरोपियों ने उससे संपर्क किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब्त किए गए चार टुकड़ों में से एक कैलिफोर्नियम होने का संदेह है, जिसके कई उपयोग हैं और इसके एक ग्राम की कीमत लगभग 170 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया, "दोनों ने दावा किया कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये संपर्क कर कर्नाटक के किसी व्यक्ति से रेडियोधर्मी पदार्थ खरीदा था, जिसका कुल वजन 250 ग्राम था।" सीआईडी ​​अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को परमाणु ऊर्जा कानून और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया, "हमें लगता ​​है कि ये सामग्री किसी प्रयोगशाला से चुराई गई है। हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब