लाइव न्यूज़ :

हीरा तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 12 हीरा बरामद

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:10 IST

Open in App

रायपुर, 31 मार्च छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने हीरा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से ढाई लाख रुपए मूल्य का 12 हीरा बरामद किया गया है।

गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बुधवार को बताया कि जिले के छुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों जितेंद्र शर्मा (37) और सैयद जिशान (31) को हीरा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। तस्करों से बगैर तराशा हुआ 12 हीरा बरामद किया गया है। हीरे की कीमत 2.50 लाख रुपए है।

पटेल ने बताया कि गरियाबंद पुलिस ने पिछले एक वर्ष के दौरान हीरा तस्करों पर कार्रवाई कर 672 नग हीरा बरामद किया है, जिनकी कीमत 88.41 लाख रुपए है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छुरा थाना क्षेत्र की पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि हीरा तस्कर कार में सवार होकर गरियाबंद से छुरा की ओर जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में वाहनों की तलाशी शुरू की।

पटेल ने बताया कि कुछ देर बाद पुलिस ने एक कार को रोका तथा वाहन चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम जितेंद्र शर्मा और सैयद जिशान बताया। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तब जितेन्द्र शर्मा से सात हीरा तथा सैयद जिशान से पांच हीरा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि तस्करों ने जिले के देवभोग क्षेत्र से हीरा प्राप्त किया तथा वह इसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में गरियाबंद जेल भेज दिया गया है।

पटेल ने बताया कि गरियाबंद जिले की पुलिस क्षेत्र में लगातार हीरा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और पुलिस ने पिछले एक वर्ष में हीरा तस्करी के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'