केंद्र के प्रतिबंध के बाद PFI पर ट्विटर की कार्रवाई, आधिकारिक अकाउंट को किया बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 29, 2022 10:30 AM2022-09-29T10:30:48+5:302022-09-29T10:57:34+5:30

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बुधवार को कट्टरपंथी संगठन पर आतंकी फंडिंग और वैश्विक आतंकी समूहों से संबंधों में उनकी कथित भूमिका के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

Twitter withheld PFI official twitter account | केंद्र के प्रतिबंध के बाद PFI पर ट्विटर की कार्रवाई, आधिकारिक अकाउंट को किया बंद

केंद्र के प्रतिबंध के बाद PFI पर ट्विटर की कार्रवाई, आधिकारिक अकाउंट को किया बंद

Highlightsट्विटर ने कट्टरपंथी संगठन के आधिकारिक अकाउंट को बंद कर दिया।ट्विटर ने ये कार्रवाई केंद्र द्वारा प्रतिबंध लगाने के एक दिन बाद की है।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और इसके आठ सहयोगियों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाने के बाद अब ट्विटर ने भी कार्रवाई की है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने गुरुवार कट्टरपंथी संगठन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया।

केंद्र ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके आठ सहयोगियों की वेबसाइटों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया ताकि उन्हें गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्रतिबंधित किए जाने के बाद उनकी गतिविधियों का प्रचार करने से रोका जा सके।

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बुधवार को कट्टरपंथी संगठन पर आतंकी फंडिंग और वैश्विक आतंकी समूहों से संबंधों में उनकी कथित भूमिका के लिए प्रतिबंध लगा दिया। केंद्र की कार्रवाई विभिन्न राज्यों में पीएफआई पदाधिकारियों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा दूसरे दौर की कार्रवाई के बाद आई है। दो छापों के दौरान 250 से अधिक पीएफआई सदस्यों / कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

Web Title: Twitter withheld PFI official twitter account

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :PFIPFIट्विटर