लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी से मिले ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी, हुई खास बातचीत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 14, 2018 05:29 IST

ट्विटर के को-फाउंडर और सीईओ जैक डोरसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।

Open in App

 ट्विटर के को-फाउंडर और सीईओ जैक डोरसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों दिग्गजों के बीच सोशल मीडिया पर वैश्विक संवाद के महत्व पर बातचीत की गई है। इस खास मुलाकात के बारे में दोनों ने ही सोशल मीडिया पर बताया है।

डोरसी ने पीएम मोदी के साथ बैठक की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, हमारे साथ समय गुजारने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. आपके साथ वैश्विक संवाद के महत्व के बारे में चर्चा करके मैं प्रसन्न हूं, ट्विटर के लिए आपके सुझावों का धन्यवाद।

उनके इस ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने लिखा कि आपसे मिलकर खुशी हुई जैक, ट्विटर का नेतृत्व करने के लिए आपका जुनून देखकर खुश हूं। मैं इस माध्यम का उपयोग करके खुश हूं जहां मैंने कई अच्छे दोस्त बनाए हैं और रोज लोगों की रचनात्मकता को देखता हूं। डोरसी ने मुलाकात के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। मैं वैश्विक वार्ता के महत्व के बारे में हुयी हमारी वार्ता पर खुशी महसूस करता हूं, इसके अलावा। ट्विटर के वास्ते विचारों के लिए धन्यवाद।

इससे पहले सोमवार को ट्विटर के सीईओ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों ने ‘फेक न्यूज’ की समस्या से निपटने के संदर्भ में बात की थी। गांधी के मुताबिक चर्चित माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म के सीईओ ने ‘फेक न्यूज’ से निपटने के लिए ट्विटर द्वारा उठाए जा रहे कुछ कदमों की जानकारी भी दी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे