लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में 12 वरिष्ठ IPS का किया तबादले

By भाषा | Updated: August 27, 2019 01:10 IST

आईपीएस के तबादले: अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस असीम अरूण को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि इस पद पर तैनात आशुतोष पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन का कार्यभार दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार रात बारह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। इसमें, पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) सुजानवीर सिंह को अब पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गयी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी द्वारा सोमवार रात जारी बयान के अनुसार प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एस एन साबत को लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार रात बारह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। इसमें, पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) सुजानवीर सिंह को अब पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गयी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी द्वारा सोमवार रात जारी बयान के अनुसार प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एस एन साबत को लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। जबकि, लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण अब अपर पुलिस महानिदेशक डा भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस असीम अरूण को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि इस पद पर तैनात आशुतोष पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन का कार्यभार दिया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 100 ध्रुव कांत ठाकुर को अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस पद पर नयी तैनाती मिली है । इसी तरह, अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण विदयालय मुरादाबाद एलवी एंटनी देव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक की जिम्मेदारी दी गयी है। जबकि, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन हरिराम शर्मा को अपर पुलिस महानिदेशक उप्र पुलिस आवास निगम के पद पर तैनाती दी गयी है, जबकि इस पद पर तैनात पीसी मीना को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

बयान के मुताबिक, अपर पुलिस महानिदेशक डा भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद के पद पर तैनात सुनील कुमार गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक जीएसओ की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि इस पद पर तैनात सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज बनाया गया है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध रवि जोसेफ लोक्कू को पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां