लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में कुसमाही जंगल के निकट यूपी रोडवेज की जनरथ बस पर पथराव, टीवी पत्रकार रवीश कुमार भी सवार थे

By भाषा | Updated: February 5, 2020 20:51 IST

बस के यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार ने अपनी फेसबुक वॉल पर घटना साझा की। उन्होंने बस के फोटो भी डाले। उन्होंने दावा किया कि कई यात्रियों ने 112 नंबर डायल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने दावा किया कि कई यात्रियों ने 112 नंबर डायल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उन्होंने एसएसपी गोरखपुर को फोन किया तो उनके पीआरओ ने उठाया।

उत्तर प्रदेश परिवहन की जनरथ बस पर मंगलवार रात लगभग 11 बजे गोरखपुर में कुसमाही जंगल के निकट पथराव किया गया।

बस में टीवी एंकर रवीश कुमार भी सवार थे। पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया। बस चालक की शिकायत पर कैण्ट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कैण्ट थाना प्रभारी रवि राय ने बुधवार को बताया कि बस चालक अवध बिहारी ने शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ बस पर पथराव के लिए प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बस के शीशे टूट गये हैं।

बस के यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार ने अपनी फेसबुक वॉल पर घटना साझा की। उन्होंने बस के फोटो भी डाले। उन्होंने दावा किया कि कई यात्रियों ने 112 नंबर डायल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

जब उन्होंने एसएसपी गोरखपुर को फोन किया तो उनके पीआरओ ने उठाया और उसके बाद चौरी चौरा पुलिस आयी। एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अवकाश पर थे। हो सकता है कि उनके पीआरओ ने फोन उठाया हो।

उनकी सूचना के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंची और चालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। हमलावर कौन थे, ये जांच के बाद ही पता लग सकेगा। उन्होंने कहा कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगोरखपुरयोगी आदित्यनाथरवीश कुमार रामनाथ गोयनका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल