लाइव न्यूज़ :

सावरकर को गांधी की हत्या के मामले में कोर्ट ने कभी निर्दोष नहीं कहा, सबूतों के आभाव में बरी हुए: तुषार गांधी

By विनीत कुमार | Updated: October 25, 2019 16:02 IST

तुषार गांधी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आज जब बापू की हत्या के संरक्षक को 'भारत रत्न' देने पर विचार हो रहा है, उनकी हत्या के पीछे के असल मकसद और साजिश को समझा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देवीर सावरकर को कोर्ट ने कभी भी निर्दोष नहीं माना, सबूतों के आभाव में बरी हुए: तुषार गांधीआज जरूरी है कि बापू की हत्या के पीछे की असल मंशा और साजिश को समझा जाए: तुषार गांधी

वीर सावरकर को भारत रत्न देने की चर्चा के बीच महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा है कि भले ही महात्मा गांधी की हत्या के मामले में सावरकर दोषी साबित नहीं हुए लेकिन कोर्ट ने उन्हें निर्दोष भी नहीं कहा था। एक कार्यक्रम में तुषार गांधी ने कहा कि कोर्ट ने केवल ये कहा था कि 'हमारे पास पर्याप्त सबूत नहीं हैं।' तुषार ने कहा कि ये जरूरी है कि बापू की हत्या के पीछे असल मंशा और साजिश को समझा जाए।

तुषार गांधी ने कहा, 'सावरकर को भले ही इस केस में बरी कर दिया गया लेकिन कोर्ट ने कभी भी उन्हें निर्दोष नहीं कहा। कोर्ट ने केवल इतना कहा कि हमारे पास पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि उन्हें दोषी साबित किया जाए। हमें ये जरूर याद करना चाहिए जबकि संघी विचार वाले उन्हें भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं।'

तुषार ने साथ ही कहा, 'मुझे लगता है कि ये जरूरी है कि इस समय हम बापू की हत्या के पीछे के असल मकसद और साजिश को समझें जबकि बापू की हत्या के संरक्षक को भारत रत्न देने पर विचार हो रहा है।'

टॅग्स :महात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण