लाइव न्यूज़ :

Tundla Murder Case: भाजपा नेता की हत्या के मामले में तीन आरोपी हिरासत में

By भाषा | Updated: October 17, 2020 13:33 IST

जनपद की तहसील टूंडला के थाना नारखी के नगला बीच चौराहे पर एक भाजपा नेता की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Open in App

फिरोजाबाद। जनपद की तहसील टूंडला के थाना नारखी के नगला बीच चौराहे पर एक भाजपा नेता की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को भाजपा नेता डीके गुप्ता की कथित हत्या के मामले में परिजनों द्वारा वीरेश तोमर व दो अन्य लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है।

जिसमें पुलिस टीमों का गठन कर तोमर सहित दो अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पटेल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि इन लोगों का कोई विवाद चला आ रहा था और फेसबुक पर भी इस मामले में पोस्ट डाली गई थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी बिंदुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में कार्रवाई की जाएगी।

शव की अंत्येष्टि के लिए पुलिस बल की व्यवस्था की जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता गुप्ता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों व भाजपा नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जाम लगा दिया था और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम