लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद मेगा रैली में विधानसभा भंग का ऐलान कर सकते हैं तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 2, 2018 17:04 IST

तेलंगाना में मई 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस लिहाज से राव का कार्यकाल मई 2019 में पूरा होगा।

Open in App

हैदराबाद, 2 सितंबरः तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार को एक कैबिनेट बैठक की। ऐसी चर्चा है कि इस बैठक में उन्होंने अपनी विधानसभा भंग करने को लेकर अंतिम निर्णय लिया। असल में तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 2019 में पूरा होने वाला है और तेलंगाना सीएम चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2019 से पहले करा लिए जाएं। इसी बाबत यह मीटिंग आयोजित की गई। इसके बाद एक जनसभा की जा रही है। मीटिंग की पल-पल अपडेट के लिए लॉगइन रहिए www.lokmatnews.in पर-

TRS mega rally LIVE update in Hindi

- जनसभा में डॉक्‍टरों और आशा डॉक्टरों की सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान किया।

- तेलंगाना सीएम कैबिनेट बैठक पूरी की।

- शनिवार को आईटी मिनिस्टर केटी रामाराव ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कैबिनेट बैठक के बाद एक महत्वपूर्ण ऐलान करने के बारे में कहा, जिससे पूरे राज्य का राजनीतिक माहौल बदल सकता है।

- चर्चा है कि इस बैठक के बाद विधानसभा भंग करने का ऐलान किया जा सकता है।

- खास बात यह है कि बैठक हैदराबाद की रैली से ठीक दो घंटे पहले बुलाई गई है।

- तेलंगाना में विधानसभा के लिए समय पूर्व चुनाव की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति रविवार को हैदराबाद में एक जनसभा का आयोजन कर रही है।

- खबरों के मुताबिक  के.चंद्रशेखर राव चाहते हैं कि इसी साल 2018 में के नवंबर से दिसंबर के बीच में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम के चुनाव के साथ ही तेलंगाना का चुनाव चाहते हैं

- समय से पूर्व चुनाव करने के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों पर राव ने कहा था कि टीआरएस हमेशा चुनाव के लिए तैयार है।

- राव ने कहा, 'आमतौर पर सत्ताधारी पार्टी अपना कार्यकाल पूरा करना चाहती है। कोई नहीं चाहता कि वह समय से पहले चुनाव करा लें, लेकिन विपक्ष इस चीज के लिए ज्यादा बेसब्र रहता है और सत्ता में आई सरकार को हटाना चाहता है।'

- राव ने आगे कहा था, 'हालांकि तेलंगाना में सीन उल्टा है। यहां टीआरएस चुनाव के लिए तैयार है और विपक्ष यह सवाल पूछ रहा है कि आप चुनाव जल्दी क्यों कराना चाहते हैं? 

तेलंगाना में मई 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस लिहाज से राव का कार्यकाल मई 2019 में पूरा होगा। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कैबिनेट की एक बैठक रविवार को दोपहर बाद बुलायी गयी है। इसके बाद जनसभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं और उम्मीद है कि इस जनसभा में 25 लाख लोग हिस्सा लेंगे। तेलंगाना विधानसभा के चुनाव अगले साल आम चुनाव के साथ होने हैं।

टॅग्स :तेलंगानातेलंगाना राष्ट्र समितिके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारततेलंगाना में इंजीनियरों को 7 लाख रुपये, सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये महीने, राज्य सरकार ने सैलरी स्ट्रक्चर में किया बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप