लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा निकाय चुनाव: बीजेपी के 'गुंडों' ने लोगों पर हमला किया और मतदान करने से रोका, विपक्ष ने आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की

By अनिल शर्मा | Updated: November 26, 2021 09:37 IST

तृणमूल कांग्रेस की संचालन समिति के राज्य समन्वयक भौमिक ने कहा, “तृणमूल के कई उम्मीदवारों के आवासों पर कल रात (बुधवार) हमला किया गया और उनके घर जलाने का प्रयास किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि मतदान की प्रक्रिया “तमाशा” बनकर रह गईतृणमूल के कई उम्मीदवारों के आवासों पर कल रात (बुधवार) हमला किया गयाः तृणमूल नेता सुबल भौमिक

अगरतलाः  त्रिपुरा के 14 नगर निकायों के चुनाव के लिए गुरुवार को 81 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही विपक्षी दलों- माकपा और तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि 4.93 लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 81.54 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। त्रिपुरा की सभी निकाय सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे थे और पार्टी ने अगरतला नगर निगम में 334 सीटों में से 112 पर और 19 नगर निकायों में पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है।

मतदान के दौरान विपक्षी दलों ने धांधली का आरोप लगाया

मतदान के दौरान विपक्षी दलों ने धांधली का आरोप लगाया लेकिन अधिकारियों ने बताया कि मतदान से संबंधित क्षेत्रों में झड़प या वोटिंग मशीन की समस्या से संबंधित कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। दोनों विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के “गुंडों” ने लोगों पर हमला किया और उन्हें मतदन करने से रोका। तृणमूल नेता सुबल भौमिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यहां धरना प्रदर्शन किया और राज्य निर्वाचन आयोग पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का पक्ष लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव को रद्द कर देना चाहिए क्योंकि मतदाताओं को मतदान करने से रोकने के लिए “बूथ जाम करना और अन्य गलत तरीके अपनाए गए।” उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “नतीजे आने पर जनता का मत सामने नहीं आएगा। मतदान की प्रक्रिया में गलत तरीकों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस और निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने सत्तारूढ़ दल की तरफदारी की है।”

तृणमूल कांग्रेस की संचालन समिति के राज्य समन्वयक भौमिक ने कहा, “तृणमूल के कई उम्मीदवारों के आवासों पर कल रात (बुधवार) हमला किया गया और उनके घर जलाने का प्रयास किया गया। पार्टी के कम से कम पांच कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ और कई समर्थकों को मतदान करने से रोका गया। पुलिस केवल मूकदर्शक बन कर खड़ी रही।” माकपा की ओर से भी कहा गया कि “भाजपा समर्थित गुंडों” ने चुनाव में धांधली की।

 मतदान की प्रक्रिया “तमाशा” बनकर रह गईः माकपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी

माकपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि मतदान की प्रक्रिया “तमाशा” बनकर रह गई। चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने नगर निकाय के चुनावों में ऐसी अशांति पहले नहीं देखी थी। एसईसी से बार-बार शिकायत करने के बावजूद मुक्त और निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं कराये गए।” हालांकि, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों का खंडन किया है। भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने कहा, “तृणमूल और माकपा निराधार आरोप लगा रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि चुनाव में उनकी पराजय होगी। चुनाव अच्छे माहौल में संपन्न हुए हैं।” 

टॅग्स :त्रिपुराBJPटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया