लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने कहा- महाभारत में था इंटरनेट-सैटेलाइट, लोगों ने ऐसे ली चुटकी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 18, 2018 10:00 IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि इंटरनेट का आविष्कार भारत में हुआ। महाभारत काल में मौजूद था। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा, 'विकास त्रिपुरा पहुंच गया है।'

Open in App

नई दिल्ली, 18 अप्रैलः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने आज से हजारों साल पहले इंटरनेट के आविष्कार का श्रेय भारत को दिया है। एक वर्कशाप को संबोधित करते हुए सीएम देब ने कहा, 'ये देश वो देश है, जहां महाभारत में संजय ने बैठकर धृतराष्ट्र को युद्ध में क्या हो रहा था, बता रहे थे. इसका मतलब क्या है? उस जमाने में टेक्नोलॉजी थी, इंटरनेट था, सैटेलाइट थी, संजय के आंख से कैसे देख सकता है वो।' उनके इस अजीबोगरीब बयान का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है। दरअसल, इस कार्यक्रम में वो इंटरनेट और सोशल मीडिया के प्रति रुख को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने इंटरनेट और तकनीकि के क्षेत्र में महाभारत काल से ही भारत के अग्रणी रहने की बात कह डाली।

सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी

फेसबुक पर कृष्णा मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा, 'त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा महाभारत काल मे भी था इंटरनेट। #विकास_त्रिपुरा_पहुंचा'।

इबे गुना ने लिखा है, "यह इस शताब्दी की ब्रेकिंग न्यूज़ हैः इंटरनेट और सैटेलाइट का आविष्कार हाल में नहीं हुआ है, यह लाखों साल पहले महाभारत के समय से मौजूद हैः बिपलब देब."

उमाशंकर सिंह ने लिखा, 'महाभारत काल में इंटरनेट और सेटेलाइट ही नहीं, वीडियो चैट फ़ीचर युक्त लैपटॉप भी मार्केट में आ गया था।वाईफाई ऐसा कि महल के किसी भी कोने में भरपूर सिग्नल देता था।ये रहा सबूत 👇😜'

सईद सुहैल ने ट्विटर पर लिखा, 'त्रिपुरा सीएम- संजय इंटरनेट से महाभारत का हाल धृतराष्ट्र को बताते थे। केंद्रीय मंत्री सत्यपाल- डार्विन की थ्योरी गलत है। पीएम- गणेश जी की कॉस्मेटिक सर्जरी हुई थी। हे प्रभु!!!'

आरएस चौधरी ने बिप्लब देब का बचाव करते हुए लिखा, 'बयान पर टिप्पणी तो आपकी अजीब है क्योंकि आप इस देश की संस्कृति को जानते ही नहीं महाभारत काल में संजय धृतराष्ट्र के दरबार में बैठकर कैसे महाभारत का युद्ध देख रहे थे इंटरनेट नहीं संजय धृतराष्ट्र को कैसे सुना रहे थे मुख्यमंत्री के बोल को अजीबोगरीब मत बताइए अज्ञानता से पर्दा हटाएं'

त्रिपुरा में पिछले महीने आए विधानसभा चुनाव नतीजों ने 25 साल के वाम शासन को उखाड़ फेंका था। भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला और बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री बनाया गया। त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के पीछे उनका अहम योगदान माना जाता है। बिप्लब देब का जन्म त्रिपुरा के गोमोती जिले के उदयपुर के काकराबन में 1971 में हुआ था। वो आरएसएस से जुड़े रहे हैं।

टॅग्स :बिप्लब कुमार देबट्विटरफेसबुकइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर