लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा निकाय चुनाव: मतदान के बीच केन्द्र को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, तुरंत तैनात करें अतिरिक्त फोर्स

By रुस्तम राणा | Updated: November 25, 2021 13:13 IST

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की चुनाव को आगे बढ़ाने से संबंधित याचिका को रद्द करते हुए केन्द्र को त्वरित रूप से राज्य में पैरामिलिट्री की दो कंपनियों को तैनात करने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएएमसी की 222 सीटों पर हो रहा है मतदान, 11 बजे तक पड़े 22 फीसदी वोटत्रिपुरा स्टेट राइफल्स के 458 जवान और 2 बीएसएफ की टीमें तैनात

आज त्रिपुरा राज्य में निकाय चुनाव हो रहे हैं। चुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट केन्द्र को राज्य में अतिरिक्त फोर्स को तुरंत तैनात करने का आदेश दिया है। दरअसल, चुनाव के बीच कुछ जगहों से ऐसी खबरें आई थीं कि लोगों को वोटिंग करने से रोका जा रहा है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि मतदाताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। इस संबंध में शीर्ष अदालत ने केन्द्र सरकार को मौके पर बीएसएफ की दो टीमें भेजने और राज्य के डीजीपी को स्थिति का जायजा लेने का आदेश दिया गया है। 

त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के 458 जवान और 2 बीएसएफ की टीमें तैनात

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की चुनाव को आगे बढ़ाने से संबंधित याचिका को रद्द करते हुए केन्द्र को त्वरित रूप से राज्य में पैरामिलिट्री की दो कंपनियों को तैनात करने का आदेश दिया है। कोर्ट में त्रिपुरा सरकार के वकील महेश जेठमलानी ने कहा कि इस समय त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के 458 जवान तैनात हैं। इसके अलावा 2 अतिरिक्त बीएसएफ की टीमों को तैनात कर दिया गया है। जेठमलानी ने कोर्ट को बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराए जा रहे हैं।   

टीएमसी और सीपीआई (एम) ने सत्ताधारी बीजेपी पर लगाया आरोप

टीएमसी ने आरोप लगाया है कि अगरतला के वार्ड नंबर 5 में उनके एक कार्यकर्ता को पीटा गया है। वहीं सीपीआई (एम) ने भी राज्य सरकार पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। सीपीआई (एम) के जीतेन चौधरी ने कहा कि दक्षिणी त्रिपुरा जिले में सत्ताधारी बीजेपी पार्टी मतदाओं को धमका रही है। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों का खंडन किया है।  

एएमसी की 222 सीटों पर हो रहा है चुनाव

राज्य में अगरतला मुंसिपल कॉरपोरेशन (एएमसी) की 222 सीटों और 19 अन्य अर्बन लोकल बॉडी के लिए हो रहे चुनाव के मद्देनजर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह ग्यारह बजे तक यहां लगभग 22 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। शाम चार बजे तक मतदान प्रकिया समाप्त होगी। वहीं 28 नवंबर को निकाय चुनाव का परिणाम घोषित होगा। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टटीएमसीसीपीआईएमBJPत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos