लाइव न्यूज़ :

Tripura bypolls: विपक्ष में टकराव!, भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा, दो सीट पर 5 सितंबर को उप चुनाव, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2023 12:57 IST

Tripura bypolls: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के धनपुर और बोक्सानगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव के वास्ते अपने उम्मीदवारों के नाम बुधवार को घोषित कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देतफ्फजल हुसैन को बोक्सानगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।बिंदु देबनाथ को धनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।सत्तारूढ़ भाजपा ने धनपुर और बोक्सानगर दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Tripura bypolls: त्रिपुरा में दो सीट पर 5 सितंबर को उप चुनाव होने वाला है। विपक्षी सीपीआई (एम), कांग्रेस और टीआईपीआरए मोथा के बीच सीटों को लेकर गतिरोध जारी है। सत्तारूढ़ भाजपा ने धनपुर और बोक्सानगर दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

भाजपा महासचिव और कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तफ्फजल हुसैन को बोक्सानगर विधानसभा सीट से और बिंदु देबनाथ को धनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। हुसैन बोक्सानगर के स्थानीय नेता हैं जबकि देबनाथ धनपुर में पार्टी के मंडल अध्यक्ष हैं।

भाजपा की त्रिपुरा इकाई के मीडिया प्रमुख सुनीत सरकार ने कहा, ‘‘पार्टी के वरिष्ठ नेता आज से बूथ स्तर पर प्रचार शुरू करने के लिए बोक्सानगर और धनपुर जा रहे हैं। हमारे उम्मीदवार बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।’’ माकपा विधायक समसुल हक के निधन के कारण बोक्सानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

धनपुर से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चा ने कौशिक चंदा और मिजान हुसैन को क्रमश: धनपुर और बोक्सानगर विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है जबकि अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उपचुनावों की मतगणना आठ सितंबर को होगी।

टॅग्स :उपचुनावत्रिपुराBJPकांग्रेसमाणिक साहामाणिक सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम