लाइव न्यूज़ :

Tripura Assembly Elections 2023: 60 सीट और 259 उम्मीदवार, 16 फरवरी को मतदान, जानें कब है मतगणना, बीजेपी, आईपीएफटी, माकपा और कांग्रेस में टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2023 14:34 IST

Tripura Assembly Elections 2023: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) जी किरण कुमार दिनाकर राव ने कहा, “ चुनाव लड़ने के लिए 310 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 19 नामांकन पत्र प्रक्रियागत खामियों के चलते खारिज कर दिए गए।”

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2018 के विधानसभा चुनाव में कुल 297 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आज़माई थी।त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 16 फरवरी को होगा और मतगणना दो मार्च को होगी।32 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

अगरतलाः त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुल 259 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने 19 नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया जबकि 32 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 16 फरवरी को होगा और मतगणना दो मार्च को होगी।

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कुल 297 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आज़माई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) जी किरण कुमार दिनाकर राव ने कहा, “ चुनाव लड़ने के लिए 310 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 19 नामांकन पत्र प्रक्रियागत खामियों के चलते खारिज कर दिए गए।”

उन्होंने कहा कि 32 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। बृहस्पतिवार को पर्चा वापस लेने का अंतिम दिन था। सीईओ ने कहा, 'अब 259 उम्मीदवार मैदान में हैं।' उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 55 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि उसकी सहयोगी इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने छह सीट पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।

गोमती जिले के अम्पीनगर विधानसभा क्षेत्र में आईपीएफटी अपनी सहयोगी भाजपा के साथ दोस्ताना मुकाबला लड़ेगी। सीईओ ने कहा कि माकपा अकेले 43 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि वाम मोर्चा के अन्य घटक - फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी और भाकपा - एक-एक सीट पर उम्मीदवार खड़े करेंगे।

वाममोर्चा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने 13 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। सीईओ ने कहा कि पूर्व शाही परिवार के वंशज प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा द्वारा बनाए गए टिपरा मोथा ने 42 सीट पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। तृणमूल कांग्रेस ने 28 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। 

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023BJPमाणिक साहामाणिक सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम