त्रिपुरा चुनाव 2018: नरेंद्र मोदी की राज्य में पहली चुनावी रैली, कहा- लाल सलाम की इजाजत के बाद होती है FIR

By भारती द्विवेदी | Published: February 8, 2018 01:08 PM2018-02-08T13:08:59+5:302018-02-08T13:49:55+5:30

त्रिपुरा में 18 फरवरी को वोटिंग होनी है और तीन मार्च को रिजल्ट आएगा। राज्य में विधान सभा की कुल 60 सीटें हैं।

Tripura Assembly Elections 2018 PM Narendra Modi Attack On CPM Manik sarkar | त्रिपुरा चुनाव 2018: नरेंद्र मोदी की राज्य में पहली चुनावी रैली, कहा- लाल सलाम की इजाजत के बाद होती है FIR

त्रिपुरा चुनाव 2018: नरेंद्र मोदी की राज्य में पहली चुनावी रैली, कहा- लाल सलाम की इजाजत के बाद होती है FIR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (आठ फरवरी) को त्रिपुरा के मुस्लिम बहुल इलाका सोनामुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की सीपीएम सरकार पर करारा हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में जादू की सरकार चल रही है। त्रिपुरा में माणिक सरकार के नेतृत्व वाली सीपीएम सरकार है। त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों के लिए 18 फरवरी को चुनाव होने हैं। पीएम मोदी त्रिपुरा का ये पहला चुनाव प्रचार है। चुनावाी रैली में उन्होंने अपने पुराने अंदाज में लोगों से सवाल-जवाब के रूप में संवाद कायम किया। साथ ही माणिक सरकार पर जमकर बरसे। चुनावी रैली में मोदी ने क्या कहा जानिए-

- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "त्रिपुरा में जादूगर की सरकार चल रही हैं। यहां के लोगों मायाजाल में फंसे हैं। माणिक सरकार को अपराध की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बोलने और करने में अंतर दिखाया है।" पीएम मोदी ने कहा कि "त्रिपुरा में विकास युग आने वाला है। लोगों की उम्मीद पूरी होंगी। त्रिपुरा के लोगों को उनका हक का पैसा नहीं मिलना अपराध से कम नहीं है।"

पीएम मोदी ने सीपीएम पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा उनलोगों ने लोगों को सफेद कुर्ता दिखाया लेकिन अंदर का काला मैल नहीं दिखाया। सीएम माणिक सरकार पर सवाल उठाते हुए मोदी ने श्रोताओं से पूछा कि सरकार ने यहां पर  सातवां  वेतन अयोग क्यों लागू नहीं किया है? पीएम मोदी ने कहा, "1996 के बाद त्रिपुरा में वेतन में  सुधारा ना होना हैरान करता है।"

पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा में माणिक जाएगा हीरा (HIRA-हाइवे, आईवे, रोडवे और एयरवे) आएगा।  फिर हीरा बदलेगा त्रिपुरा की किस्मत। पीएम मोदी ने कहा, "जब तक गलत 'माणिक' ना उतरेगा, तब तक त्रिपुरा की किस्मत नहीं बदलेगी।"

Web Title: Tripura Assembly Elections 2018 PM Narendra Modi Attack On CPM Manik sarkar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे