लाइव न्यूज़ :

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी ने पीएमएलए मामले में समन को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी ने पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय से जारी समन को रद्द करने का अनुरोध शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से किया। दोनों ने कहा कि वे कोलकाता के रहने वाले हैं और उन्हें दिल्ली में जांच में सहयोग करने के लिए विवश नहीं किया जाना चाहिए।

अदालत के समक्ष यह अर्जी तुरंत सुनवाई के अनुरोध के साथ आयी है और इसपर 21 अगस्त को सुनवाई होने की संभावना है। गौरतलब है कि इसी दिन अभिषेक और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी से दिल्ली में जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने और सभी दस्तावेज पेश करने को कहा गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक और उनकी पत्नी ने 10 सितंबर के समन को चुनौती दी है और अनुरोध किया है कि ईडी का निर्देश दिया जाए कि वह दोनों को इस मामले की जांच में सहयोग के लिए दिल्ली आने को बाध्य ना करे।

डायमंड हार्बर सीट से सांसद 33 वर्षीय अभिषेक तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।

याचिका में कहा गया है कि सीआरपीसी की धारा 160 के तहत महिलाओं को ज्यादा सुरक्षा दी गई है और उसके अनुसार, महिला को अपने निवास वाले शहर से बाहर जांच में शामिल होने जाने की आवश्यकता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!