लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में गोली लगने से घायल हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 12:30 IST

Open in App

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 23 नवंबर पश्चिम बंगाल में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में घायल हुए तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की सिलीगुड़ी के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज इलाके में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने पार्टी की बलराम अंचल (संगठनात्मक क्षेत्र) की अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग शाखा के बूथ अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान को गोली मार दी थी।

पेशे से कारोबारी सुलेमान को फुलबाड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें सिलीगुड़ी के उत्तरी बंगाल चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त गौरव शर्मा ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब