लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस सरकार को ईंधन पर कर में कटौती करनी चाहिए: प. बंगाल भाजपा

By भाषा | Updated: November 4, 2021 14:35 IST

Open in App

कोलकाता, चार नवंबर पश्चिम बंगाल भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि ममता बनर्जी सरकार यदि जन-समर्थक होने के बारे में गंभीर है तो उसे केंद्र से संकेत लेते हुए पेट्रोल और डीजल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) कम करना चाहिए।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने के केंद्र के फैसले को ‘‘मात्र दिखावा’’ करार दिया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्र के कदम को ‘‘देश को दीवाली का उपहार’’ बताते हुए ट्वीट किया, ‘‘अब पश्चिम बंगाल सरकार को इसका अनुकरण करते हुए दरों को और नीचे लाने के लिए राज्य कर में कटौती करनी चाहिए।’’

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने ट्वीट किया कि ‘‘जन समर्थक होने का दावा करने वाली’’ टीएमसी सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर उसके द्वारा लगाए गए वैट को कम करना चाहिए।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी ऐसी ही मांग की।

टीएमसी के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि उत्पाद शुल्क में कमी ‘‘एक दिखावे के अलावा कुछ नहीं है’’ और दरों में कटौती की घोषणा कीमतें के आसमान छूने के बाद की गई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उन्हें मुख्य मूल्य घटक को नीचे लाना चाहिए।’’

टीएमसी नेता ने तर्क दिया कि राज्य की तुलना में केंद्र पेट्रोलियम उत्पादों पर अधिक कर लगाता है और इस तरह उत्पाद शुल्क में कमी का केंद्र सरकार के खजाने पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि केंद्र विपक्षी दलों के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों की तुलना में भाजपा शासित राज्यों को अधिक धन देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब