लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष से उसके सांसद सुनील कुमार मंडल को अयोग्य ठहराने की अपील की

By भाषा | Updated: January 6, 2021 01:30 IST

Open in App

कोलकाता, पांच जनवरी तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से दिसंबर में भाजपा में शामिल हो गये उसके सांसद सुनील कुमार मंडल को अयोग्य ठहराने की अपील की है।

बिरला को भेजे पत्र में लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि मंडल के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत कदम उठाया जाना चाहए जिन्होंने ‘अपनी मर्जी से’ पार्टी की सदस्यता छोड़ दी और 19 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गये।

बर्धमान पूर्व के सांसद मंडल ने तृणमूल के इस कदम को बदले की कार्रवाई करार दिया।

बंदोपाध्याय ने पत्र में लिखा है, ‘‘ उक्त प्रतिवादी (मंडल) से तृणमूल को कोई इस्तीफा नहीं प्राप्त हुआ, उसके बाद भी रैली में शामिल होने का उनका आचरण तृणमूल कांग्रेस के हितों के प्रतिकूल है। यह स्पष्ट है कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं आपसे संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत मंडल को अयोग्य ठहराने के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब