लाइव न्यूज़ :

गढ़चिरौली, मेलघाट के दूरदराज गांवों के आदिवासी छात्रों ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 10:26 IST

Open in App

नागपुर (महाराष्ट्र), तीन नवंबर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और मेलघाट के दूरदराज गांवों के आदिवासी विद्यार्थियों ने हाल में हुई राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) 2021 उत्तीर्ण की है और जल्द ही वे मेडिकल में स्नातक पाठ्यक्रमों की अपनी पढ़ाई शुरू करेंगे।

गढ़चिरौली के भामरागढ़ तालुका के नगरगुंडा गांव के निवासी सूरज पुनगति (19) नीट परीक्षा में 720 में से 378 अंक हासिल कर काफी खुश हैं, जो उनकी उम्मीद से काफी अधिक है।

पुनगति ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में दावा किया कि मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने वाले वह अपनी तालुका के पहले विद्यार्थी हैं।

पुनगति एक किसान के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में 60 परिवार हैं और वह पहले छात्र थे, जिसने विज्ञान (स्ट्रीम) की पढ़ाई की और वह अब मेडिकल की पढ़ाई करने को लेकर खुश हैं।

राज्य के कमजोर आदिवासी समूह ‘मारिया गोंड’ से नाता रखने वाले पुनगति की मां का देहांत चार वर्ष पहले हो गया था और उनका छोटा भाई 10वीं कक्षा का छात्र है। पुनगति, नागपुर के एक स्कूल में पढ़ाई करते हैं और उनके 10वीं में 92 प्रतिशत अंक आए थे और उसके बाद ही उन्होंने चिकित्सक बनने की ठानी।

अमरावती जिले के मेलघाट क्षेत्र के डहरनी तालुका के घोटा नाम के एक छोटे से गांव के एक अत्यंत गरीब किसान के बेटे सावन शिलास्कर (21) ने नीट की परीक्षा में 720 में से 294 अंक प्राप्त किए हैं।

अपने सीमित संसाधनों के कारण दोनों विद्यार्थियों के लिए सफर कठिन था, लेकिन उनकी उम्मीदें उस वक्ती जागीं जब उन्हें पुणे में एमबीबीएस के छात्रों और चिकित्सकों के एक गैर सरकारी संगठन ‘लिफ्ट फॉर अपलिफ्टमेंट’ (एलएफयू) के माध्यम से मुफ्त कोचिंग कक्षाएं मुहैया कराने के बारे में पता चला।

एलएफयू के सह-संस्थापक डॉ. केतन देशमुख ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनका संगठन उन वंचित छात्रों की मदद करता हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण निजी कोचिंग नहीं ले पाते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?