लाइव न्यूज़ :

गर्भवती पत्नी को परीक्षा दिलाने स्कूटर से 1200 किमी का सफर तय कर गोड्डा से ग्वालियर पहुंचा आदिवासी दंपति

By भाषा | Updated: September 4, 2020 18:29 IST

झारखंड के गोड्डा जिले के गंटा टोला गांव के निवासी धनंजय कुमार (27) अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी सोनी हेम्बराम (22) को स्कूटर पर बिठाकर डी एड (दूसरा वर्ष) की परीक्षा दिलाने के लिये ग्वालियर आ गये।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी सोनी को छह महीने का गर्भ था, लेकिन परीक्षा देने के लिए उन्होंने स्कूटर से ही यात्रा करने की ठान ली।धनंजय ने बताया कि टैक्सी से वे ग्वालियर आते तो करीब 30 हजार रुपए खर्च होते, जो उनके पास नहीं थे। धनंजय ने कहा कि अभी भी जेवर गिरवी रखकर दस हजार रुपए का इंतजाम किया और दो दिन की यात्रा करके ग्वालियर आ गए।

ग्वालियर:  कोरोना महामारी के कारण जब ट्रेन और बस सहित यात्रा के साधन उपलब्ध नहीं हैं तो झारखंड के गोड्डा जिले का रहने वाले एक युवक को अपनी गर्भवती पत्नी को स्कूटर पर बिठाकर 1,200 किलोमीटर का सफर तय कर डी एड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) की परीक्षा दिलाने ग्वालियर आना पड़ा।

जब इस दंपत्ति का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो सरकार भी मदद करने के लिये आगे आई और ग्वालियर जिला प्रशासन ने तुरंत आर्थिक सहायता करते हुए इस आदिवासी दंपत्ति को सुरक्षित वापस झारखंड पहुंचाने की पेशकश की है। झारखंड के गोड्डा जिले के गंटा टोला गांव के निवासी धनंजय कुमार (27) अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी सोनी हेम्बराम (22) को स्कूटर पर बिठाकर डी एड (दूसरा वर्ष) की परीक्षा दिलाने के लिये ग्वालियर आ गये।

इस बारे में धनंजय ने बताया कि कोरोना के कारण बसें और ट्रेनें बंद थी। ऊपर से पत्नी सोनी को छह महीने का गर्भ था, लेकिन उन्होंने स्कूटर से ही यात्रा करने की ठान ली। हालांकि पत्नी सोनी ने पहले मना किया, लेकिन फिर तैयार हो गई। धनंजय ने बताया कि टैक्सी से वे ग्वालियर आते तो करीब 30 हजार रुपए खर्च होते, जो उनके पास नहीं थे।

उन्होंने कहा कि अभी भी जेवर गिरवी रखकर दस हजार रुपए का इंतजाम किया और दो दिन की यात्रा करके ग्वालियर आ गए। हमारे करीब पांच हजार रुपए एक ओर की यात्रा में ही खर्च हो गए। उन्होंने बताया कि रास्ते में तकलीफ तो बहुत हुई। खासतौर से बिहार में क्योंकि वहां बारिश के पानी के अलावा कुछ नहीं है। रास्ते में गड्डे में स्कूटर गया तो सोनी को तकलीफ भी हुई, लेकिन धीरे-धीरे स्कूटर चलाकर मुजफ्फरपुर और लखनऊ में रात बिताते हुए 30 अगस्त को वे ग्वालियर आ गए। गोड्डा से 28 अगस्त को तड़के उन्होंने सफर शुरु किया था।

उन्होंने कहा कि अब यदि किसी की मदद नहीं मिली तो वे जैसे आए थे, वैसे ही स्कूटर से वापस अपने गांव जाएंगे। धनंजय ने बताया कि ग्वालियर के दीनदयाल नगर में उन्होंने 15 दिन के लिए 1500 रुपए में किराए पर एक कमरा लिया है और यहां पद्मा गर्ल्स स्कूल में परीक्षा केन्द्र है और पत्नी की परीक्षा 11 सितंबर तक चलेगी।

उन्होंने बताया कि वह स्वयं आठवीं पास हैं और एक कैटरर के यहां कुक का काम करते हैं, लेकिन पिछले तीन महीनों से बेरोजगार हैं। पिछले साल दिसंबर में ही सोनी से उनकी शादी हुई थी। वहीं उसकी पत्नी सोनी ने बताया कि पहले तो आने में परेशानी के चलते लगा कि शायद परीक्षा नहीं दे पाएंगी, लेकिन पति की हिम्मत देखकर वह भी तैयार हो गई।

हालांकि रास्ते में बारिश के कारण परेशानी हुई, थोड़ा बुखार भी आया, लेकिन अब सब ठीक है और जैसे ही झारखंड में शिक्षकों की भर्ती होगी, वह भी आवेदन करेंगी, और उम्मीद है कि उसका चयन भी हो जाएगा।

उधऱ झारखंड के इस दंपत्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्वालियर प्रशासन हरकत में आया। ग्वालियर कलेक्टर ने महिला सशक्तिकरण अधिकारी शालीन शर्मा को तुरंत इस दंपत्ति के पास भेजा। शर्मा ने बताया कि फिलहाल रेडक्रास की ओर से दंपत्ति को पांच हजार रुपए दिए गए हैं। इसके साथ वापस सुरक्षित उनके गांव भेजने का प्रस्ताव भी दिया है।

इसके अलावा, उनके भोजन और जहां वे रुके हुए हैं, उसकी धनराशि भी प्रशासन देगा। उन्होंने बताया, चूंकि धनंजय की पत्नी गर्भवती है, इसलिए उनका ध्यान रखा जा रहा है। फिलहाल लगातार परीक्षाएं हैं, लेकिन रविवार को उनकी पत्नी का स्वास्थ्य परीक्षण और अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा।  

टॅग्स :ग्वालियरexamगोड्डाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह