लाइव न्यूज़ :

सीएए, सबरीमाला मंदिर से संबंधित प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे वापस लिए जाएं: कांग्रेस

By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:26 IST

Open in App

कोट्टायम, 15 फरवरी केरल की माकपा नीत एलडीएफ सरकार पर निशाना साधते हुए विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से संबंधित प्रदर्शनकारियों पर से मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की।

राज्य में अप्रैल-मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष ने सरकार के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश चेन्नीथला ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने इन प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वाले हजारों लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।

उन्होंने कहा कि सबरीमाला मंदिर में हर आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश देने के फैसले का विरोध करने वाले अयप्पा श्रद्धालुओं को गिरफ्तार भी किया गया है।

चेन्नीथला ने सरकार पर इन प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वालों के प्रति ‘‘बदले की भावना’’ से पेश आने का आरोप लगाया।

कांग्रेस की 22 दिवसीय ‘‘ऐश्वर्य केरल यात्रा’’ का नेतृत्व करने वाले चेन्नीथला राज्य सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं और सत्ता में लौटने पर सुशासन का वादा कर रहे हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अगर उनका मोर्चा चुनाव में जीत हासिल करता है तो इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाएगा।

साथ ही कहा कि वह सीएए भी लागू नहीं करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील