लाइव न्यूज़ :

मुंबई हवाईअड्डे से कोविड-19 के टीके का परिवहन शुरू, गोवा भेजे गए 2,400 टीके

By भाषा | Updated: January 13, 2021 08:55 IST

Open in App

मुंबई,13 जनवरी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोविशील्ड के 2,400 टीके लेकर मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गोएयर का विमान बुधवार को गोवा पहुंचा।

गोएयर के प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एयरलाइन का गोवा के अलावा दिन में लखनऊ, कोच्चि और चंडीगढ़ भी टीके पहुंचाने का कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि कोविशील्ड के 2,400 टीके लेकर विमान ने सुबह 5.20 बजे उड़ान भरी और 6.30 बजे विमान गोवा पहुंचा।

गौरतलब है कि 16 जनवरी से देश भर में टीकाकरण की शुरुआत होने जा रही है और उसके लिए देश के विभिन्न शहरों में टीके की खुराक भेजी जा रही है।

कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और ब्रितानी-स्वीडिश कंपनी एस्ट्राजेनेका ने तैयार किया है और पुणे की फार्मा कंपनी ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ ने इसका उत्पादन किया है।

गोएयर ने कहा कि वह कुल 69,600 टीके विभिन्न स्थानों पर पहुंचाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग