लाइव न्यूज़ :

मृत उप निरीक्षक का तबादला, चौहान का ट्वीट, गजब है, नोटों का इतना लालच कि दिवंगत पुलिस अधिकारी का तबादला करने से भी नहीं चूके!

By भाषा | Updated: November 30, 2019 16:47 IST

सूची के अनुसार तोमर का ग्वालियर जिले में तबादला कर दिया गया है जबकि तोमर का 12 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। सोशल मीडिया पर तबादला आदेश वायरल होने के बाद भाजपा ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने तबादलों के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

Open in App
ठळक मुद्देमृत उपनिरीक्षक का तबादला आदेश जारी होने पर भाजपा ने मप्र सरकार को निशाने पर लिया।पुलिस ने हालांकि इस गलती के लिये मृत उप निरीक्षक के परिवार द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना में ‘‘देरी’’ को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा एक दिवंगत उप निरीक्षक का तबादला आगर मालवा जिले से ग्वालियर करने पर मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर आ गई।

पुलिस ने हालांकि इस गलती के लिये मृत उप निरीक्षक के परिवार द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना में ‘‘देरी’’ को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा गुरुवार 28 नवंबर को जारी उपनिरीक्षकों की तबादला सूची में आगर मालवा के सोयतकला थाने में तैनात छोटेलाल तोमर का नाम शामिल है।

सूची के अनुसार तोमर का ग्वालियर जिले में तबादला कर दिया गया है जबकि तोमर का 12 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। सोशल मीडिया पर तबादला आदेश वायरल होने के बाद भाजपा ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने तबादलों के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘गजब है। नोटों का इतना लालच कि दिवंगत पुलिस अधिकारी का तबादला करने से भी नहीं चूके! बाकी क्षेत्रों में तो नहीं लेकिन प्रदेश में 'ट्रांसफर क्षेत्र' में कमलनाथ सरकार की कृपा से अभूतपूर्व प्रगति हो रही है!’’

उधर, आगर मालवा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) सविता सोहने ने बताया कि तोमर के परिवार ने पुलिस अधिकारी की बीमारी के चलते ग्वालियर तबादले के लिए आवेदन किया था। उन्होंने कहा, ‘‘तोमर अपनी बीमारी के बाद 18 अगस्त को छुट्टी पर चले गए थे।

बाद में उनके परिवार ने ग्वालियर ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था, उनके आवेदन को सिफारिश के बाद भोपाल भेज दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि तोमर की मौत की सूचना मिली थी लेकिन परिजनों ने इसकी पुष्टि देर से की। तोमर का मृत्यु प्रमाण पर गुरुवार को ही उनके बेटे ने दिया है, जिसे वरिष्ठ अधिकारी को भेज दिया गया है। तबादला सूची पहले ही तैयार हो गई होगी, इसलिये सूची में उनका नाम शामिल हो गया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है