लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर आधार नंबर देकर ट्राई प्रमुख ने किया चैलेंज, फ्रांस के सुरक्षा विशेषज्ञ ने खोल दी प्राइवेसी की पोल

By भारती द्विवेदी | Updated: July 29, 2018 12:49 IST

Aadhaar data privacy in question again: एंडरसन ने आधार नंबर की मदद से शर्मा के निजी फोटो तक ढूंढ़ निकालते हुए लिखा- "मैं समझता हूं कि इस तस्वीर में आपकी पत्नी और बेटी हैं।"

Open in App

नई दिल्ली, 29 जुलाई: मोदी सरकार द्वारा आधार को अनिवार्य करने के बाद से ही देश में इस लेकर बहस छिड़ी हुई है। जहां कुछ लोग इसके फायदे बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस प्राइवेसी का हनन मन रहे हैं। आधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला भी चल रहा है। प्राइवेसी हनन को लेकर आधार एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, भारतीय दूरसंचार नियामाक प्राधिकरण (ट्राई) प्रमुख आरएस शर्मा ने ट्विटर पर एक यूजर को सवाल का जवाब देते हुए 12 अंकों का अपना आधार नंबर शेयर किया था। 

ट्राई प्रमुख ने चैलेंज करते हुए लिखा था- 'मेरा आधार नंबर 7621 7768 2740  है। अब मैं चुनौती देता हूं कि कोई भी मेरे आंकड़े को लीक करके दिखाए, जिससे मुझे किसी भी किस्म का नुकसान पहुंचाया जा सके।'

उनके चैलेंज देने के कुछ ही देर बाद उनकी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर लीक हो गई। फ्रांस के सुरक्षा विशेषज्ञ इलियट एंडरसन ने ट्राई प्रमुख की पर्सनल आंकड़े आधार नंबर के जरिए निकाल लिया और एक के बाद एक कई ट्वीट करके सारी जानाकारी सार्वजनिक कर दिया।

इलियट एंडरसन  ने इन आंकड़ों में ट्राई प्रमुख का एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ पर्सनल फोन नंबर के अलावा बाकी डिटेल भी निकाले थे। एंडरसन  ने जानकारी सार्वजनिक करते हुए लिखा- 'आधार नंबर सार्वजनिक करना कितना खतरनाक है, इसका अंदाज आपको लग गया होगा। यह बेहद असुरक्षित है। इसके जरिए लोग एड्रेस, फोन नंबर और डेट ऑफ बर्थ समेत बहुत कुछ जान सकते है। मैं यहीं रुकता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप समझ गए होंगे कि अपना आधार नंबर सार्वजनिक करना एक अच्छा विचार नहीं है।'

बता दें कि आरएस शर्मा आधार की अनिवार्यता के सपोर्टर हैं। उनका मानना है कि विशिष्ट संख्या किसी की निजता का उल्लंघन नहीं करता है तथा सरकार को इस तरह के डेटाबेस बनाने का अधिकार है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :आधार कार्डट्राईट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है