लाइव न्यूज़ :

ट्रेड वार: भारत ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, 30 प्रोडक्ट पर खत्म की इंपोर्ट छूट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 17, 2018 08:32 IST

भारत ने अमरिका से आयात होने वाले करीब तीस उत्पादों पर इंपोर्ट छूट खत्म कर दी है। इंपोर्ट ड्यूटी खत्म कर भारत ने अमेरिका को उस बात का करारा जवाब दिया है जिसमें अमेरिका ने भारत के कुछ प्रोडक्टों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया था।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जून। चीन और अमेरिका के बीच चल रहे 'ट्रेड वार' के बीच भारत और अमेरिका का ट्रेड वार भी शुरू हो गया है। भारत ने अमरिका से आयात होने वाले करीब तीस उत्पादों पर इंपोर्ट छूट खत्म कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारत ने इस संबंध में वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन को जानकारी दे दी है कि उसने अमेरिका से इंपोर्ट होने वाले प्रोडक्टों पर इंपोर्ट छूट खत्म कर दी है। 

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को नहीं मिलेगा आसानी से ब्रिटेन का वीजा, आसान नियम वाले देशों की लिस्ट से भारत अलग

इस मामले में भारत ने 14 जून को विश्व व्यापार संगठन को एक पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि अमेरिका से होने वाले आयात पर खत्म की गई यह छूट उसकी ओर से भारत के प्रॉडक्ट्स पर लगाई गई ड्यूटी के अनुपात में ही होगी। इंपोर्ट ड्यूटी खत्म कर भारत ने अमेरिका को उस बात का करारा जवाब दिया है जिसमें अमेरिका ने भारत के कुछ प्रोडक्टों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया था।

अमेरिका के इस रवैये के चलते भारत ने विरोध स्वरूप अपने 30 प्रॉडक्ट्स के इंपोर्ट पर छूट को खत्म कर दी है। जिन प्रोड्क्टस पर भारत ने इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है उनमें 800 सीसी से अधिक क्षमता वाली बाइक्स, ताजे सेब और बादाम जैसे कुल 30 प्रॉडक्ट्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: एनएसजी के पूर्ण अधिवेशन में सदस्यता के लिए भारत फिर करेगा प्रयास

इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका की ओर से भारत से स्टील और ऐल्युमिनियम के आयात पर ड्यूटी बढ़ाए जाने के जवाब में यह कार्रवाई की गई है। नए फैसले के मुताबिक अब अमेरिका से आने वाले वाली 800 सीसी से ज्यादा की बाइक्स पर 50 पर्सेंट ड्यूटी लगेगी, बादाम पर 20 फीसदी, मूंगफली पर 20 और सेबों पर 25 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी चार्ज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों से दूर रखने को लेकर SCO में सहमत हुए 8 देश, की संयुक्त अपील

एक अधिकारी ने बताया कि, यह पहला मौका है, जब भारत ने अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए आयात पर ड्यूटी में इजाफा किया है। भारत की ओर से बढ़ाई गई ड्यूटी 21 जून से प्रभावी रूप से लागू हो जाएगी। भारत का अनुमान है कि ड्यूटी में इजाफे से उसे 238.09 मिलियन अमेरिकी डॉलर का राजस्व हासिल होगा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :इंडियाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव