लाइव न्यूज़ :

खड्ड में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली : तीन लोगों की मौत, 12 घायल

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:14 IST

Open in App

बदायूं, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कादरचौक क्षेत्र में सोमवार को अंतिम संस्कार कर वापस लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने से आ रही एक अन्य ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर खड्ड में गिरने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि कादरचौक थाना क्षेत्र के मनवा नगला गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण एक व्यक्ति की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने कादराबाद स्थित गंगा किनारे लेकर गए थे।

उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार से लौटते समय अपराह्न करीब चार बजे गंगपुर खाम के निकट ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली सामने से आ रही एक अन्य ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरी।

चौहान ने बताया कि इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर सोमवीर यादव (55), रफी अहमद (50) और सुरेश (45) की मौके पर ही मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब