लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन अनलॉक, सब कुछ ठप, डल झील वीरान, 75 हजार से अधिक लोग बेरोजगार, करीब 50 हजार पर संकट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 3, 2020 13:18 IST

दरअसल पर्यटन के बाजार में आज भी कश्मीर का ही नाम बिकता है। जम्मू संभाग के अधिकतर पर्यटनस्थल विकसित ही नहीं किए गए। एकमात्र वैष्णो देवी के तीर्थस्थान पर आने श्रद्धालुओं को ही टूरिस्ट मान लिया जाता रहा है। और वैष्णो देवी की यात्रा भी 17 मार्च से स्थगित की जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देखोले जाने की तैयारी की जा रही है पर अनलाक 2 के तहत पर्यटन को तो खोला गया पर एकमात्र पर्यटक ही अभी तक प्रदेश में पहुंचा है।आइएएस अधिकारी थी जो थी तो आधिकारिक टूर पर लेकिन पर्यटन विभाग ने उसे टूरिस्ट की श्रेणी में डाल दिया।फिलहाल अगले कई महीनों तक टूरिस्टों की शक्ल देखना संभव नहीं होगा क्योंकि कश्मीर में कोरोना कहर बरपा रहा है।

जम्मूः फिलहाल जम्मू कश्मीर में पर्यटन अनलॉक नहीं हो पाया है। कारण स्पष्ट है। कोरोना के खतरे के बीच आखिर कौन इतना जोखिम लेकर डल झील में तैरते शिकारों में बैठ कर चांदनी को निहारना चाहेगा।

यह यक्ष प्रश्न है। दरअसल पर्यटन के बाजार में आज भी कश्मीर का ही नाम बिकता है। जम्मू संभाग के अधिकतर पर्यटनस्थल विकसित ही नहीं किए गए। एकमात्र वैष्णो देवी के तीर्थस्थान पर आने श्रद्धालुओं को ही टूरिस्ट मान लिया जाता रहा है। और वैष्णो देवी की यात्रा भी 17 मार्च से स्थगित की जा चुकी है।

हालांकि वैष्णो देवी की यात्रा को अगले माह से खोले जाने की तैयारी की जा रही है पर अनलाक 2 के तहत पर्यटन को तो खोला गया पर एकमात्र पर्यटक ही अभी तक प्रदेश में पहुंचा है। वह भी एक आइएएस अधिकारी थी जो थी तो आधिकारिक टूर पर लेकिन पर्यटन विभाग ने उसे टूरिस्ट की श्रेणी में डाल दिया।

कश्मीर में टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मुताबिक, फिलहाल अगले कई महीनों तक टूरिस्टों की शक्ल देखना संभव नहीं होगा क्योंकि कश्मीर में कोरोना कहर बरपा रहा है। इस कारण पहले ही अमरनाथ यात्रा को टाला जा चुका है तो जम्मू संभाग में हर साल जुलाई-अगस्त में होने वाली करीब दो दर्जन धार्मिक यात्राओं पर पाबंदी लगाई जा चुकी है।

एक अनुमान के अनुसार, सिर्फ कश्मीर में टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े 75 हजार से अधिक लोग बेरोजगार हो चुके हैं। जम्मू संभाग का आंकड़ा फिलहाल उपलब्ध नहीं है। जम्मू संभाग में धार्मिक स्थलों से जुड़े करीब 50 हजार लोगों को रोजी रोजी का संकट मुंह बाय खड़ा है।

जम्मू संभाग में इस साल जनवरी व फरवरी में ही धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वालों की संख्या 15 लाख के लगभग थी। इनमें नौ लाख सिर्फ वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालु थे। हालांकि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड अगले महीने से प्रशासन द्वारा निर्देश मिलने पर सीमित संख्या में श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को खोलने की तैयारियों में जुटा है पर वह संख्या पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लाखों लोगों के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ शायद ही कर पाए।

कश्मीर घाटी में प्रतिबंध लागू, बाजार बंद

कश्मीर घाटी में सोमवार को प्रतिबंध लागू कर दिए गए और अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए पाबंदियां लगाई गई हैं। जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने की पहली वर्षगांठ के दो दिन पहले प्रतिबंध लगाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सेवा को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के आवागमन पर पाबंदी है।

अधिकारियों ने ज्यादातर सड़क और बाजार सील कर दिए हैं और लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जनता के सहयोग की अपील की है। जिला मजिस्ट्रेटों ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि घाटी में सोमवार को बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर सार्वजनिक वाहन नहीं चले। सरकारी अधिकारियों और बैंक कर्मियों को पहचान पत्र दिखाने पर प्रतिबंधों से छूट दी गई। घाटी में विभिन्न स्थानों पर भारी मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। रविवार को जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 444 नए मामले सामने आए जिनमें से 206 जम्मू से और 238 कश्मीर से थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियागृह मंत्रालयधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी