लाइव न्यूज़ :

Top news- बागी भाजपा सरयू राय से पिछड़े सीएम रघुबर दास, झारखंड में त्रिशंकु विधानसभा, दिल्ली में आग लगने से 9 मरे

By भाषा | Updated: December 23, 2019 14:30 IST

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना चल रही है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, 31 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है वहीं विपक्षी झामुमो 24, कांग्रेस 12 और राजद 4 सीटों पर आगे है।

Open in App
ठळक मुद्देसरयू राय ने जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर मुख्यमंत्री रघुबर दास को लगभग सात सौ मतों से पीछे छोड़ दिया है। मेघवाल ने कहा है कि उनके मंत्रालय को वाहन उद्योग से बजट को लेकर तीन-चार सुझाव मिले हैं।

सोमवार को दोपहर दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं :

दिल्ली के किराड़ी इलाके में तीन मंजिला आवासीय सह वाणिज्यिक इमारत में सोमवार को भीषण आग लगने से तीन बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना चल रही है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, 31 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है वहीं विपक्षी झामुमो 24, कांग्रेस 12 और राजद 4 सीटों पर आगे है।

झारखंड विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए सातवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा के विद्रोही उम्मीदवार सरयू राय ने जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर मुख्यमंत्री रघुबर दास को लगभग सात सौ मतों से पीछे छोड़ दिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को युवाओं, छात्रों तथा अन्य लोगों से राजघाट पर पार्टी के ''सत्याग्रह'' में शामिल होने का आह्वान किया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।

भारतीय मूल के अमेरिकियों ने वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के सामने लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बड़ी संख्या में एकत्र होकर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

नाइजीरिया के समुद्री तट के पास एक वाणिज्यिक पोत से समुद्री डाकुओं द्वारा तीन दिसंबर को अपहृत किए गए 18 भारतीयों को छुड़ा लिया गया है।

केंद्रीय भारी उद्योग एवं लोक उपक्रम राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि उनके मंत्रालय को वाहन उद्योग से बजट को लेकर तीन-चार सुझाव मिले हैं, जिन्हें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेज दिया गया है।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 150 अंक नीचे आ गया। हालांकि, बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ, लेकिन यह नुकसान में चल रहा था। बाजार में शेयर विशेष गतिविधियों की वजह से उतार-चढ़ाव रहा।

पाकिस्तान ने दस साल बाद घरेलू सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में वापसी का जश्न मनाते हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट में श्रीलंका को 263 रन से हराकर सीरीज 1 . 0 से जीत ली।

बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की मिसाल कायम करने वाले दो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 वर्ष पूरे कर लिये हालांकि इस समय वह क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडखेलरघुवर दासकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड मुक्ति मोर्चाइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह