लाइव न्यूज़ :

TOP NEWS- महाराष्ट्र में राजनीति घटनाक्रम, मुख्यमंत्री के तौर पर फड़नवीस की वापसी, अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: November 23, 2019 14:52 IST

शपथ लेने के मद्देनजर राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि भाजपा का समर्थन करने वाले पार्टी विधायकों को पता होना चाहिए कि उनके इस कदम पर दल बदल विरोधी कानून लागू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग शनिवार को दिल्ली की सड़कों पर उतर आए।मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह ने घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैम्पियन चार्ल्स अडामू को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की।

भाषा की विभिन्न फाइलों से शनिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

राकांपा नेता अजित पवार के सहयोग से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस की शनिवार को वापसी हो गयी। वहीं, अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

महाराष्ट्र में नाटकीय घटनाक्रम के बीच भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के मद्देनजर राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि भाजपा का समर्थन करने वाले पार्टी विधायकों को पता होना चाहिए कि उनके इस कदम पर दल बदल विरोधी कानून लागू होगा।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रावास की फीस बढ़ाने का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग शनिवार को दिल्ली की सड़कों पर उतर आए।

कोलंबिया में सरकार विरोधी व्यापक प्रदर्शनों के बाद लगाये गये कर्फ्यू और सामाजिक नीति पर राष्ट्रपति इवान ड्यूक के ‘‘राष्ट्रीय संवाद’’ के वादे को दरकिनार करते हुए प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को ड्यूक के आवास पर पथराव किया। इन प्रदर्शनों में तीन लोगों की मौत हो गयी है और कई लोग घायल हो गये हैं।

अमेरिका की एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ‘वन बेल्ट वन रोड’ (ओबीओआर) पहल को देखने के बाद चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की उदारता पर सवाल उठाने की वजहें हैं और उसने आरोप लगाया कि बीजिंग ने कर्ज देने के लिए कभी भी वैश्विक रूप से मान्यता प्राप्त पारदर्शी प्रक्रियाओं का समर्थन नहीं किया।

भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह ने घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैम्पियन चार्ल्स अडामू को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही पेशेवर सर्किट में उनका चार साल का अपराजेय अभियान कायम रहा।

भारतीय चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली एक दिवसीय सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट खेलने के लिये ऋषभ पंत और शुभमन गिल को टेस्ट टीम से रिलीज करने का फैसला किया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसशरद पवारउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारसोनिया गाँधीमोदी सरकारखेलऋषभ पंतशुभमन गिलShubman Gill
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया