लाइव न्यूज़ :

Top afternoon News: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बात, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

By गुणातीत ओझा | Updated: April 2, 2020 15:27 IST

Open in App

नई दिल्ली। बृहस्पतिवार दो अप्रैल अपराह्न ढाई बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं...

-प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस मुद्दे पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को कोरोनावायरस संकट को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया और इस बीमारी को फैलने से रोकने के उपायों पर चर्चा की ।

-देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1965, मृतक संख्या 50

देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर गुरुवार को 1,965 हो गए और वहीं इससे अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है। दि19 वायरस निजामुद्दीन दिल्ली अग्निशमन विभाग ने निजामुद्दीन क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करना शुरू किया नयी दिल्ली, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने निजामुद्दीन क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

-कोरोना से निपटने के लिए लगातार जांच हो, स्वास्थ्यकर्मियों को पूरा सहयोग मिले: सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए लगातार चिकित्सा जांच की जरूरत है और चिकित्साकर्मियों को पूरा सहयोग दिया जाए तथा उन्हें सभी निजी सुरक्षा उपकरण मुहैया कराया जाएं।

-बदायूं में विदेश से लौटे 49 लोगों के घरों पर प्रशासन ने लगाए नोटिस, प्रवेश वर्जित

बदायूं जिला प्रशासन ने विदेश यात्रा की जानकारी नहीं देने वाले 49 लोगों के घरों के बाहर ‘प्रवेश वर्जित’ का नोटिस लगाया है।

-ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के संभावित टीके का परीक्षण शुरू किया

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे कोविड-19 के दो संभावित टीकों का परीक्षण कर रहे हैं जो प्रयोगशाला परीक्षणों में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।

-तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, अरुणाचल प्रदेश का पहला मामला

दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाला 31 वर्षीय शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। मामला प्रदेश के लोहित जिले में सामने आया है।

-आनंद महिंद्रा ने लिखा कर्मचारियों को पत्र, लॉकडाउन में खुद को भविष्य के लिये तैयार करें

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कोरोना वायरस को अब तक की सबसे भयावह आपदाओं में से एक बताते हुए बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारियों से कहा कि वे लॉकडाउन (बंद) में निजी व पेशेवर तौर पर खुद को भविष्य के लिये तैयार करें।

-एशियाई कप 2027 की मेजबानी का दावा करने की समयसीमा बढ़ी

एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए संकट को देखते हुए गुरुवार को एशियाई कप 2027 की मेजबानी का दावा करने की समयसीमा बढ़ा दी।

-तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों की जानकारी देने पर एक व्यक्ति की पिटाई

दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों की जानकारी कथित तौर पर ग्रामीण अधिकारी को देने के मामले में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों