लाइव न्यूज़ :

Top News 21st october: महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज, देशभर में 51 विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2019 06:50 IST

उप्र की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव. बिहार में लोकसभा की एक, विधानसभा की पांच सीट पर उपचुनाव . ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें lokmatmews.in से.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की दो जाट बहुल सीटों पर उपचुनावझाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज होगा मतदान

महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज होगा। भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रयासरत हैं जबकि विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाते हुए इसे अपने पक्ष में करने के प्रयास में है। इसके साथ ही देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव होगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ‘‘महायुति’’ एवं कांग्रेस राकांपा गठबंधन अथवा ‘महा अघाड़ी’ (मोर्चा) के बीच है। इस चुनाव में 4,28,43,635 महिला मतदाताओं सहित कुल 8,98,39,600 मतदाता मतदान के लिए योग्य हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिन पर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए हैं। हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा का मुकाबला विपक्षी कांग्रेस और नयी पार्टी ‘जजपा’ के साथ है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। हरियाणा में 1.83 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिसमें 85 लाख महिलाएं और 252 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

उप्र की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के तहत सोमवार को वोट पड़ेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ (कैंट), गोविंद नगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर, जलालपुर, बलहा तथा घोसी विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 11 सीटों में से आठ पर भाजपा तथा एक-एक पर सपा, बसपा और भाजपा के सहयोगी अपना दल के विधायक जीते थे।

बिहार में लोकसभा की एक, विधानसभा की पांच सीट पर उपचुनाव 

बिहार में लोकसभा की एक सीट समस्तीपुर और विधानसभा की पांच सीट किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर के उपचुनाव के लिए मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन सभी सीटों पर कुल 51 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 6 महिलाएं हैं। समस्तीपुर लोकसभा सीट जो कि लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का हाल में निधन के कारण खाली हो गयी थी तथा किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर विधानसभा सीट यहां के विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने पर रिक्त हुई थीं।

राजस्थान की दो जाट बहुल सीटों पर उपचुनाव

कांग्रेस शासित राजस्थान में दो जाट बहुल विधानसभा सीटों पर सोमवार को उपचुनाव होंगे जहां सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को भी अपनी जीत की पूरी उम्मीद है। झुंझुनूं की मंडावा और नागौर की खींवसर विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा। पिछले साल दिसंबर में राज्य में सत्ता में आई कांग्रेस के लिए यह चुनाव अहम होगा। इस साल मई में हुए आम चुनावों में पार्टी को सभी 25 लोकसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, पार्टी ने जून महीने के बाद राज्य में सम्पन्न कुल 33 जिलों में से 26 में पंचायत समिति और जिला परिषद उपचुनावों में अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की थी।

झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज होगा मतदान

मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। झाबुआ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रबल सिपाहा ने रविवार को बताया, ‘‘झाबुआ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।’’

हरियाणा चुनाव : 89 लाख से ज्यादा युवा मतदाता निभा सकते हैं अहम भूमिका

हरियाणा में सोमवार को होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 साल से कम उम्र के 89 लाख से ज्यादा मतदाता अहम भूमिका निभा सकते हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के 1.83 करोड़ मतदाताओं में से इस श्रेणी में आने वाले मतदाताओं की संख्या 89,42,668 है। हरियाणा में 18-19 साल की श्रेणी के 3.82 लाख मतदाता हैं जबकि 40 लाख से ज्यादा मतदाता 20-29 साल की श्रेणी में आते हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 18-19 वर्ष की आयु समूह के 3,82,446 मतदाता हैं, जबकि 40,67,413 मतदाता 20 से 29 साल की आयु समूह के हैं। वहीं 44,92,809 मतदाता 30 से 39 साल की उम्र की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि 35,67,536 मतदाता 40 से 49 वर्ष की आयु श्रेणी के हैं, जबकि 27,90,783 मतदाताओं की आयु 50 से 59 वर्ष है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारतAssembly Elections 2024: जेपी नड्डा और अमित शाह के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी?, उद्धव ठाकरे के बैग की जांच पर निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब

भारतMaharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारत अधिक खबरें

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत