लाइव न्यूज़ :

Top News: पीएम मोदी और ममता बनर्जी की आज मुलाकात, इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर

By विनीत कुमार | Updated: September 18, 2019 07:46 IST

Top News: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच मुलाकात होगी। वहीं, नजर भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 पर भी होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देTop News: प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी के बीच आज मुलाकातमोहाली में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20, सैमसंग करेगा भारत में गैलेक्सी M30 लॉन्च

पीएम मोदी से आज मिलेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मिलेंगी। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक मुद्दों पर बात हो सकती है। ममता कह चुकी हैं कि वह राज्य के नाम में परिवर्तन, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय जैसे मुद्दों को उठाएंगी।  हाल के आम चुनाव से ही बीजेपी और टीएमसी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं है। राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की मुलाकात बुधवार शाम साढ़े चार बजे होनी है। 

झारखंड: अमित शाह जनआशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के संथाल परगना में चुनावी बिगुल फूंकते हुए जामताड़ा से आज झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की ‘जनआशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा संथाल परगना के सभी विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। पहले ‘जनआशीर्वाद यात्रा’ 15 सितंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन अमित शाह के आने की सहमति मिलने के बाद इसकी तारीख बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 65 सीटों पर विजय का लक्ष्य रखा है। संथाल परगना में पार्टी की नजर 15 सीटों पर है।

आज भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच मोहाली में खेला जाना है। इससे पहले धर्मशाला में पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। तीन टी20 के बाद भारतीय दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी।

सैमसंग आज भारत में लॉन्च करेगा गैलेक्सी M30

सैमसंग आज भारत में अपने गैलेक्सी सीरीज के M30 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इससे पहले कंपनी बजट रेंज में आने वाली गैलेक्सी एम और ए सीरीज को लॉन्च कर चुकी है। गैलेक्सी एम सीरीज के तहत M10, M20, M30 और  M40 फोन हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह