लाइव न्यूज़ :

Top News 13th october: महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बजाएंगे पीएम मोदी, चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2019 07:49 IST

प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे. विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे राहुल. ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें lokmatmews.in से.

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्रकेरल की नन मरियम थ्रेसिया को आज संत की उपाधि देंगे पोप

प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी ने एक ट्वीट में बताया कि वह जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में कल प्रचार करूंगा। जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं। राजग हमारे युवा और दूरदर्शी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व वाली सरकार के कामों के अधार पर लोगों के बीच जा रहा है। हम राज्य की सेवा करने के लिए पांच और साल मांगेंगे।’’ महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। भाजपा और शिवसेना के गठबंधन की सीधी टक्कर कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से है।

विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। इसके साथ ही वह हरियाणा में भी प्रचार करेंगे। हरियाणा में वह सोमवार को कुछ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, गांधी महाराष्ट्र के लातूर में रविवार को पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन वह मुंबई के चांदीवली और धारावी इलाकों में भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद गांधी पहली बार चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच होंगे। पिछले दिनों राहुल गांधी ''व्यक्तिगत यात्रा'' पर कुछ दिनों के लिए विदेश गए थे। लौटने के बाद वह गुजरात में अपने खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में अदालत के समक्ष पेश भी हुए। गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

भारतीय जनता पाटीै (भाजपा) की ओर से रविवार सुबह 10 बजे होटल ललित में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा-पत्र जारी करेगी। हरियाणा के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव तथा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन की मौजूदगी में घोषणा-पत्र जारी होगा।

IND vs SA, 2nd Test, चौथा दिन: साउथ अफ्रीका महज 275 रन पर ऑलआउट, मुकाबले में भारत की मजबूत पकड़

पुछल्ले बल्लेबाजों केशव महाराज और वेर्नोन फिलैंडर ने जबर्दस्त जुझारूपन का प्रदर्शन किया लेकिन दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को भारत को विशाल बढ़त लेने से नहीं रोक सके। दक्षिण अफ्रीका की टीम 105.4 ओवर में 275 रन पर आउट हो गई, जबकि भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 601 रन (घोषित) बनाये थे। फिलैंडर और चोटिल महाराज ने नौवें विकेट के लिये 119 रन की साझेदारी की। फिलैंडर 44 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि महाराज ने 72 रन बनाये। दोनों ने संभलकर खेलते हुए ढीली गेंदों पर ही रन लिये। दोनों जिस समय क्रीज पर आये, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर आठ विकेट पर 152 रन था। दोनों 43.1 ओवर तक क्रीज पर डटे रहे। 

केरल की नन मरियम थ्रेसिया को आज संत की उपाधि देंगे पोप

वेटिकन सिटी में रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पोप फ्रांसिस सिस्टर मरियम थ्रेसिया को संत घोषित करेंगे। 26 अप्रैल 1876 को केरल के त्रिशूर जिले में जन्मीं सिस्टर मरियम 50 साल की उम्र में 8 जून 1926 को दुनिया को छोड़ गई थीं। उनके निधन के 93 साल बाद पोप फ्रांसिस उन्हें संत की उपाधि देंगे। मरियम थ्रेसिया की मानवता के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों की वजह से उनकी तुलना मदर टेरेसा से की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भी मरियम का जिक्र किया था।

नीदरलैंड के राजा रानी, भारत के सरकारी दौरे पर आयेंगे

नीदरलैंड के राजा विलियम एलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा रविवार को यहां पांच दिन के भारत दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे, जिसका लक्ष्य द्विपक्षीय आर्थिक एवं राजनीतिक सहयोग को बढ़ाना है । नीदरलैंड के राजा का 2013 में राजकाज की बागडोर संभालने के बाद यह पहला भारत दौरा होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार राजा और महारानी रविवार की रात यहां पहुंचेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें भारत आने का न्यौता दिया था। इस दौरान राजा और रानी नयी दिल्ली के अलावा मुंबई और केरल जायेंगे। सोमवार को उनका कार्यक्रम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने का है।

 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारतAssembly Elections 2024: जेपी नड्डा और अमित शाह के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी?, उद्धव ठाकरे के बैग की जांच पर निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब

भारतMaharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत