लाइव न्यूज़ :

कल मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा कार्यकाल होगा पूरा, उनके बाद भाजपा के पास नहीं रहेगा एक भी मुस्लिम सांसद, मोदी कैबिनेट से आज दिया इस्तीफा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 6, 2022 19:27 IST

यूपी की रामपुर लोकसभा सीट आजम खान के द्वारा यूपी विधानसभा में जाने के बाद इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी। उस समय कयास लगाये जा रहे थे कि भाजपा मुख्तार अब्बास नकवी को रामपुर के रास्ते लोकसभा में ला सकती है। लेकिन सारी अटकलों को खारिज करते हुए भाजपा ने धनश्याम लोधी को टिकट दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नरेंद्र मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया हैसंसद में भाजपा की कुल 395 की संख्या में अब कोई मुस्लिम चेहरा नहीं बचा हैबीते 30 जून को एमजे अकबर का और 4 जुलाई को सैयद जफर इस्लाम का कार्यकाल खत्म हुआ था

दिल्ली: पूर्व केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से 6 जुलाई को इस्तीफा दे दिया, वहीं 7 जुलाई को उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा था।

इस तरह से संसद में भाजपा की कुल 395 की संख्या में अब कोई मुस्लिम चेहरा नहीं बचा है। इससे पहले बीते 30 जून को एमजे अकबर और 4 जुलाई को सैयद जफर इस्लाम ने राज्यसभा का कार्यकाल पूरा करके सदन से विदाई ले ली थी।

वहीं अगर लोकसभा की बात करें तो केंद्र में सत्तापक्ष की शीर्ष पार्टी भाजपा ने साल 2019 के चुनाव में कुल 303 सीटें जीती थीं, लेकिन यूपी लोकसभा के उपचुनाव 2022 में रामपुर और आजमगढ़ की सीटों पर भाजपा ने परचम लहराकर लोकसभा में कुल सदस्यों की संख्या 305 कर ली।

रामपुर की सीट आजम खान के द्वारा यूपी विधानसभा में जाने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी। उस समय कयास लगाये जा रहे थे कि भाजपा मुख्तार अब्बास नकवी को रामपुर के रास्ते लोकसभा में ला सकती है। लेकिन सारी अटकलों को खारिज करते हुए भाजपा ने धनश्याम लोधी को टिकट दे दिया।

मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा जदयू नेता रामप्रसाद (आरसीपी) सिंह का भी राज्यसभा का कार्यकाल भी 7 जुलाई को पूरा हो रहा है। मीडिया रपट के मुताबिक पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक में नकवी और आरसीपी सिंह का उनकी सेवा के लिए आभार जताया जिससे साफ हो गया है कि दोनों को मोदी कैबिनेट में राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद जगह नहीं मिलेगी।

नियमानुसार किसी मंत्रिमंडल सदस्य को छह महीने के अन्दर लोकसभा या राज्यसभा में से किसी एक सदन का सदस्य बनना पड़ता है। यदि ये नेता मंत्रिमण्डल से इस्तीफा नहीं देते तो इन्हें भी छह महीने के अन्दर किसी सदन से चुनकर आना होता जिसकी सम्भावना नहीं बची है क्योंकि आगामी छह महीनों में अभी कोई राज्यसभा या लोकसभा उपचुनाव प्रस्तावित नहीं है।

हाल ही में यूपी की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को हराकर विजय हासिल की। इन दोनों सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवारं की जीत हुई थी।

मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। नकवी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी केंद्रीय मंत्री रहे हैं। नकवी को नरेंद्र मोदी की साल 2014 की कैबिनेट में भी जगह मिली थी। इसके बाद साल 2019 में जब नरेंद्र मोदी ने सत्ता में दोबारा पीएम बने तो नकवी को फिर कैबिनेट में जगह मिली और वो अल्पसंख्यक मंत्रालय के मंत्री बनाये गये थे।

नकवी साल 2002 से 2022 तक लगातार राज्यसभा सदस्य रहे। नकवी राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल के उपनेता थे। नकवी साल 2010 से 2016 तक यूपी से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे और 2016 से 2022 तक झारखण्ड से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

मुख्तार अब्बास नकवी का जन्म यूपी के प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में हुआ था। नकवी अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में भी सूचना एवं प्रसारण मंत्री और संसदीय कार्यभार मंत्री रहे थे।

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीएमजे अकबरनरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई