लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: आज थम जाएगा हरियाणा और महाराष्ट्र के लिए चुनाव प्रचार, कमलेश तिवारी मर्डर केस की अपडेट समेत आज की बड़ी खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 07:44 IST

19 अक्टूबर 2019 का दिन खबरों के लिए कई मायने में बेहद अहम है। महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए आज आखिरी दिन है। इसके अलावा हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष की मौत पर सियासत शुरू हो गई है। पढ़िए आज की बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए आज आखिरी दिन है। हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष की मौत पर सियासत शुरू हो गई है।

19 अक्टूबर 2019 का दिन खबरों के लिए कई मायने में बेहद अहम है। महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए आज आखिरी दिन है। इसके अलावा हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष की मौत पर सियासत शुरू हो गई है। पढ़िए आज की बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव प्रचार का आखिरी दिन

महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम प्रचार अभियान थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रचार में अपनी ताकत झोकेंगे। महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि नतीजें 24 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

कमलेश तिवारी मर्डर केस पर सियासत

हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। इस टीम में लखनऊ आईजी एस के भगत, एसपी क्राइम लखनऊ दिनेश पुरी और स्पेशल टास्क फोर्स के डिप्टी एसपी पी के मिश्रा होंगे। कांग्रेस पार्टी ने योगी सरकार पर जंगलराज के आरोप लगाए हैं। बता दें कि कि हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष और हिंदू समाज पार्टी का गठन करने वाले कमलेश तिवारी की लखनऊ स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई थी।

दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ और ‘‘बहुत खराब’’ के बीच रही और बदलते मौसम एवं बड़े स्तर पर पराली जलाने के सप्ताहांत तक इसमें भारी गिरावट की आशंका है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 306 रहा। उसमें 64 अंक का सुधार हुआ और रात नौ बजे यह 249 दर्ज किया गया। शनिवार को भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज से तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। धोनी इस मैच में खेल नहीं रहे हैं, लेकिन ये मैच धोनी के शहर रांची में हो रहा है। विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम पहले ही सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा चुकी है। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद से एक-एक मैच अहम हो गया है। यही वजह है कि टीम इंडिया  जब इस मुकाबले में उतरेगी तो उसका इरादा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करने का होगा।

ब्लैकलिस्ट होने से बचा पाकिस्तान

टैरर फंडिंग पर एफएटीएफ की चेतावनी से पाकिस्तान पूरी तरह सहम गया है। इसी का असर है कि अब उसने आतंक को होने वाली फंडिंग रोकने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स के ऐक्शन प्लान को पूरी तरह लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान का यह बयान तब आया है, जब एफएटीएफ ने इस्लामाबाद को कड़ी चेतावनी देते हुए फरवरी तक का अल्टिमेटम दिया है। एफएटीएफ ने कहा कि यदि पाकिस्तान ने फरवरी तक उसने टैरर फंडिंग पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारतAssembly Elections 2024: जेपी नड्डा और अमित शाह के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी?, उद्धव ठाकरे के बैग की जांच पर निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब

भारतMaharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flight Cancellations: इंडिगो संकट, 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल, हालात से लाचार हजारों पैसेंजर, देखिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल, वीडियो

भारतमेरे सम्मानित प्रदेश वासियों?, सीएम योगी लिखी चिट्ठी, क्या है इसमें खास?, पढ़िए

भारतबिहार विधानसभा चुनावः 243 में से 202 सीट पर जीत, सभी 30 NDA सांसदों से मिलेंगे पीएम मोदी, राजनीतिक दिशा, विकास रणनीति और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा

भारतIndiGo Crisis: 6 दिन में 2000 से अधिक फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइज़री जारी की, एयरपोर्ट जाने से पहले लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें

भारतनागपुर विधानमंडल शीतकालीन सत्रः 8000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात, पक्ष-विपक्ष में इन मुद्दों पर टकराव