लाइव न्यूज़ :

30 जुलाई का इतिहास: अमेरिका में प्रकाशित हुआ पहला अंग्रेजी अखबार, इंग्लैंड ने पहली बार जीता फुटबॉल वर्ल्ड कप

By भाषा | Updated: July 30, 2020 08:39 IST

30 जुलाई 1966 में इंग्लैंड ने पहली बार फुटबॉल का विश्वकप जीता था। इसके अलावा 30 जुलाई 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे30 जुलाई 2002 में कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया था। 30 जुलाई 2012 में उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल,36 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे।

नई दिल्ली: इतिहास की बात करें तो 2012 का 30 जुलाई का वह दिन सबको याद होगा, जब अचानक रात ढाई बजे बिजली चली गई थी। बिजली जाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अगर एक साथ पूरे उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो जाए तो यह जरूर बड़ी बात है। दरअसल 30 जुलाई 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल होने से 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए।

बिजली ठप्प होने के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा और राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवा थम गई। मेट्रो न चलने से दिल्ली की रफ्तार जैसे रूक सी गई। बिजली पर निर्भरता का असर पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महसूस किया गया। देश दुनिया के इतिहास में 30 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1836 : अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।

1886 : एस मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।

1957 : भारतीय निर्यात जोखिम बीमा निगम ,प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना।

1909 : राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।

1930 : एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।

1942 : जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।

1957 : एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कोर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।

1966 : इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।

1980 : वानूआतो देश को स्वतंत्रता मिली।

2002 : कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

2007 : चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।

2012 : उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल,36 करोड़ लोग प्रभावित।

टॅग्स :हिस्ट्रीइंग्लैंडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल