लाइव न्यूज़ :

Today in History 19 august: जेब में खनकने वाले सिक्कों को पहले कब और किसने बनाया, जानिए इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2024 05:17 IST

Today in History 19 august: शंकर दयाल शर्मा का जन्म जो देश के नौवें राष्ट्रपति बने और 1992 से 1997 के बीच देश के इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहे।

Open in App
ठळक मुद्देToday in History 19 august: अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य।Today in History 19 august: एक रुपये का सिक्का टकसाल में बना।Today in History 19 august: अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

Today in History 19 august: सिक्के की खनक और सिक्के के दो पहलू जैसे बहुत से जुमले हम रोजमर्रा की भाषा में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज हर किसी की जेब में खनकने वाले सिक्कों को पहले कब और किसने बनाया, यह इतिहास के पन्नों में दर्ज है। साल 1757 में 19 अगस्त को ईस्ट इंडिया कंपनी ने कलकत्ता में रुपए का पहला सिक्का बनाया था और कंपनी द्वारा बनाए गए पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया। दरअसल बंगाल के नवाब के साथ एक संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1757 में यह टकसाल बनाई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 19 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1600 : अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य।

1757 : कलकत्ता में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला एक रुपये का सिक्का टकसाल में बना।

1918 : शंकर दयाल शर्मा का जन्म जो देश के नौवें राष्ट्रपति बने और 1992 से 1997 के बीच देश के इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहे।

1919 : अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1949 : भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना।

1960 : ‘स्पूतनिक 5’ अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गये। परीक्षण सफल रहा और बाद में यह पांचों जीवित पाए गए।

1964 : संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।

1966 : तुर्की में भूकंप से लगभग 2400 लोग मरे।

1973 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1977 : सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।

1999 : भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाराज जी-8 के देशों ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।

2004: दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे।

2005 : श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।

2007 : अंतरिक्ष स्टेशन पर गये ‘मिशन एंडेवर’ के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।

टॅग्स :हिस्ट्रीभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल