लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की जंग में पुलिस ले रही ''भूतों'' की मदद, ऐसे कर रही लोगों को आगाह, वीडियो हो रहा वायरल

By भाषा | Updated: April 3, 2020 12:59 IST

डरावने मुखौटों वाले ये "भूत" अस्थि पिंजर के चित्र वाली खास पोशाक पहने नजर आते हैं। विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने शुक्रवार को बताया, "हमने छह स्वयंसेवकों का खास दल तैयार किया है जो तीन अलग-अलग पालियों में भूत के हुलिये में खासकर उन झुग्गी बस्तियो में पहुंचते हैं जहां लोगों में कोविड-19 के खिलाफ जागरूकता की कमी है।"

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में पुलिस ने स्वयंसेवकों का दल तैयार किया है जो भूत के हुलिये में खासकर झुग्गी बस्तियों में पहुंचते हैं और लोगों को इस महामारी के खिलाफ जागरूक करते हैं।इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये मरीजों की तादाद बढ़कर 89 पर पहुंच गयी है। इनमें से पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

इंदौर। देश में कोविड-19 के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी के खतरों के प्रति लोगों को आगाह करने के लिये पुलिस "भूतों" की मदद भी ले रही है। दरअसल, विजय नगर पुलिस ने स्वयंसेवकों का दल तैयार किया है जो भूत के हुलिये में खासकर झुग्गी बस्तियों में पहुंचते हैं और लोगों को इस महामारी के खिलाफ जागरूक करते हैं। पुलिस की इस अनोखी मुहिम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

डरावने मुखौटों वाले ये "भूत" अस्थि पिंजर के चित्र वाली खास पोशाक पहने नजर आते हैं। विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने शुक्रवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हमने छह स्वयंसेवकों का खास दल तैयार किया है जो तीन अलग-अलग पालियों में भूत के हुलिये में खासकर उन झुग्गी बस्तियो में पहुंचते हैं जहां लोगों में कोविड-19 के खिलाफ जागरूकता की कमी है।" उन्होंने बताया, "जो लोग शहर में कर्फ्यू लगा होने के बावजूद घर से बाहर देखे जाते हैं, उन्हें भूत के हुलिये वाले हमारे स्वयंसेवक अपने डरावने अभिनय से आगाह करते हैं कि अगर वे बगैर किसी वजह के बाहर घूमेंगे तो कोरोना का भूत उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लेगा।

ये स्वयंसेवक लोगों को बताते हैं कि कोविड-19 से बचने के लिये सामाजिक दूरी बनाना कितना जरूरी है।" ताजा आंकड़ों के मुताबिक शहर में कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये मरीजों की तादाद बढ़कर 89 पर पहुंच गयी है। इनमें से पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इस महामारी के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौरसीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव