लाइव न्यूज़ :

देश के हर कोने को जोड़ेगी 75 वंदे भारत एक्सप्रेस, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले से किया ऐलान

By वैशाली कुमारी | Updated: August 15, 2021 14:43 IST

पीएम मोदी ने कहा, "देश ने संकल्प लिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75 वंदे भारत ट्रेनें देश के कोने-कोने को जोड़ेगी।"

Open in App
ठळक मुद्देभारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे भारत की 75 ट्रेनें, भारत के दूर-दराज के क्षेत्रों को जोड़ने में मदद करेगीप्रधानमंत्री ने नए भारत के निर्माण के लिए 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के साथ 'सबका प्रयास' का आह्वान किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के दूर-दराज के क्षेत्रों को जोड़ने में मदद के लिए वंदे भारत की 75 ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा, "देश ने संकल्प लिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75 वंदे भारत ट्रेनें देश के कोने-कोने को जोड़ेगी।" 

प्रधानमंत्री ने कहा, "आज जिस गति से देश में नए हवाईअड्डे बन रहे हैं, दूर-दराज के क्षेत्रों को जोड़ने मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यह भी अभूतपूर्व है।"

लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों की राजधानियों को जल्द ही रेलवे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र बांग्लादेश, म्यांमार और दक्षिण पूर्व एशिया से भी जुड़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, "आज पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी का नया इतिहास लिखा जा रहा है। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों की राजधानियों को रेल सेवा से जोड़ने का काम बहुत जल्द पूरा होने जा रहा है।" उन्होंने कहा, "रेल सेवाएं बहुत जल्द पूर्वोत्तर की हर राजधानी को जोड़ेगी। एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश, म्यांमार और दक्षिण पूर्व एशिया से जोड़ने का काम बहुत तेजी से किया जा रहा है।"

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने नए भारत के निर्माण के लिए 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के साथ 'सबका प्रयास' का आह्वान किया। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत को अगले 25 वर्षों के लिए नई और दूरदर्शी योजनाओं के साथ आगे बढ़ना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीस्वतंत्रता दिवसभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस