लाइव न्यूज़ :

'धमकी मिली तो TMC कार्यकर्ता BJP वालों का हाथ काट सकते है', सीएम ममता के सामने सांसद कल्याण बनर्जी ने दिया विवादित बयान

By आजाद खान | Updated: September 9, 2022 07:41 IST

सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर बोलते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा सांसद ने ‘‘अपनी भाषा में बात की’’ लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में भाजपाईयों के हाथ काटने की बात कही है। कल्याण बनर्जी ने यह बयान सीएम ममता के सामने दी है।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता धमकाए जाने या धमकी मिलने पर '‘‘विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं का हाथ काट सकते हैं।’’ 

आपको बता दें कि उन्होंने मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ तृणमूल कांग्रेस की विशेष संगठनात्मक बैठक में यह बात कही। इस पर भाजपा ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि उनकी यह टिप्पणी ‘‘पार्टी की मानसिकता’’ को दर्शाती है। 

इस पर क्या बोली सीएम ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने भी बाद में कहा कि सांसद ने ‘‘अपनी भाषा में बात की’’ लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकती हैं। मुख्यमंत्री को ‘‘राजनीति में अपना आदर्श’’ बताते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने कहा कि वह जो कुछ भी सही समझते हैं, वह कहते रहेंगे। 

ईडी-सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी पर क्या बोले सांसद

इससे पहले ईडी-सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को लेकर सांसद कल्याण बनर्जी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था। सेरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने पीएम मोदी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना समेत विभिन्न राज्यों के सरकार को गिराना चाहती है, इसकी लिए सीबीआई-ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

भाजपा जनादेश से सत्ता में नहीं आएगी, इसलिए डराया जा रहा-कल्याण बनर्जी

इस पर बोलते हुए उत्तरपारा बैठक में सांसद कल्याण बनर्जी ने पीएम मोदी को सीधी चुनौती दी और कहा, "भाजपा जानती है कि वे उन राज्यों में जनादेश के साथ सत्ता में नहीं आ पाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते हैं कि उन राज्यों में विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाना होगा। विपक्षी दलों को डराना चाहिए। विपक्ष पार्टियों को कुचल दिया जाना चाहिए।" 

सांसद ने आगे कहा, "वह झारखंड की सरकार नहीं तोड़ सके। अब वह पश्चिम बंगाल में सरकार तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। नरेंद्र मोदी, हम देखेंगे कि आपके पास कितना साहस है।"

पीएम मोदी ‘गलत खेल’ खेल रहे है- कल्याण बनर्जी

आपको बता दें कि कल्याण बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी ‘गलत खेल’ खेल रहे है। वे दावा करते हुए बोले, “भाजपा ने लोकतांत्रिक मानदंडों की सभी सीमाएं पार कर ली हैं। इसलिए, इस बार, तृणमूल कांग्रेस भाजपा के साथ चौतरफा खेल खेलने जा रही है।”

भाषा इन्पुट के साथ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताटीएमसीMamta BanerjeeBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो