लाइव न्यूज़ :

Cyclone Fani: पीए नरेंद्र मोदी के चक्रवात फोनी की जानकारी राज्यपाल से लेने पर तृणमूल ने बोला हमला

By भाषा | Updated: May 5, 2019 06:54 IST

तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘यह संघीय ढांचे पर हमला है और संविधान से विचलन है। राज्यपाल को फोन करके उन्होंने भाजपा के नेता के रूप में कार्य किया है और देश के प्रधानमंत्री के रूप में नहीं।

Open in App

तृणमूल कांग्रेस ने चक्रवात फोनी के चलते जमीनी हालात की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बजाय पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और आरोप लगाया कि मोदी देश के संघीय ढांचे का सम्मान नहीं करते हैं।

तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘यह संघीय ढांचे पर हमला है और संविधान से विचलन है। राज्यपाल को फोन करके उन्होंने भाजपा के नेता के रूप में कार्य किया है और देश के प्रधानमंत्री के रूप में नहीं। वह हमारे लोगों के जनादेश को कैसे नकार सकते हैं? ममता बनर्जी बंगाल की निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

तृणमूल के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने जमीनी हालात की जानकारी लेने के लिए राज्यपाल को फोन किया,इससे हमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन केवल मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के अधिकारी ही उन्हें जमीनी स्तर की असली तस्वीर बता सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह केवल दर्शाता है कि प्रधानमंत्री की नजर में इस देश के संघीय ढांचे के लिए कोई सम्मान नहीं है।

संघीय ढांचे में प्रधानमंत्री को जमीनी हालात के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री को फोन करना चाहिए। लेकिन इस मसले पर राजनीति करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को फोन नहीं करने का फैसला किया। 

टॅग्स :चक्रवात फोनीनरेंद्र मोदीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'