लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र में शिंजो आबे की हत्या को अग्निपथ योजना से जोड़ा गया, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

By शिवेंद्र राय | Updated: July 9, 2022 13:07 IST

तृणमूल कांग्रेस ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या को केंद्र की विवादास्पद अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना से जोड़ा है। इससे पहले कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी इस दुखद घटना को अग्निपथ योजना से जोड़कर केंद्र को घेरने की कोशिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे8 जुलाई को की गई थी शिंजो आबे की हत्यातृणमूल कांग्रेस ने इसे अग्निपथ योजना से जोड़ापूर्व सैन्यकर्मी था आबे का हत्यारा

कोलकाता: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या से पूरी दुनिया सन्न रह गई। अब इस दुखद हत्या पर भारत में एक अलग तरह की सियासत शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' में पहले पन्ने पर प्रकाशित एक लेख में इस हत्या को भारतीय सेना की नई भर्ती योजना अग्निपथ से जोड़कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया है। जागो बांग्ला के पहले पन्ने पर छपे लेख में अग्निपथ योजना को शिंजो आबे की हत्या से जोड़ते हुए कहा गया है कि हत्यारा एक पूर्व जापानी सैनिक था जिसे पेंशन नहीं मिलती थी।

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी पूर्व जापानी प्रधानमंत्री की हत्या को अग्निपथ योजना से जोड़ा था। अपने ट्वीट में सुरेंद्र राजपूत ने लिखा था कि, "शिंजो आबे को गोली मारने वाला यामागामीजापान की SDF यानी बिना पेंशन वाली सेना में काम कर चुका था।"

बता दें कि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की जापान के नारा शहर में तब हत्या कर दी गई जब वे एक चौक पर भाषण दे रहे थे।  हत्यारे ने उनपर दो गोलियां चलाई। शिंजो आबे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

कौन है शिंजो आबे का हत्यारा

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को गोली मारने वाले व्यक्ति का नाम तेत्सुयू यामागामी है। उसकी उम्र 41 साल है। यामागामी जापान मेरिटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) का पूर्व सदस्य है। इस फोर्स का काम जापान के समुद्री तटों की सुरक्षा करना है। सैन्य सेवा का सदस्य होने के कारण ही उसकी तुलना अग्निपथ योजना और अग्निवीरों से की जा रही है। बता दें कि घटना को तुरंत बाद यामागामी को पकड़ लिया गया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इस हत्या के पीछे उसका उद्देश्य क्या था। 

टॅग्स :Trinamool CongressShinzo Abeकांग्रेसनरेंद्र मोदीअग्निपथ स्कीमAgneepath scheme
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम