लाइव न्यूज़ :

टीएमसी ने नगर निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में जीतने की क्षमता, स्वच्छ छवि पर जोर दिया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:54 IST

Open in App

कोलकाता, 30 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में आगामी निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में जीत हासिल करने की क्षमता और साफ छवि को प्रमुख मानदंड बनाने पर जोर दिया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी चार नगर निकायों के चुनाव के लिए आज रात अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।

आगामी 22 जनवरी को चार नगर निगमों के लिए होने वाले चुनाव के वास्ते पार्टी की रणनीति और उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को बनर्जी के आवास पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कोर कमेटी की एक बैठक हुई।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम ने बैठक के बाद कहा, ‘‘बैठक के दौरान हमारी पार्टी सुप्रीमो (बनर्जी) ने जीतने की क्षमता, क्षेत्र में पार्टी की छवि को मजबूत करने की काबिलियत और स्वच्छ छवि पर जोर दिया। नगर निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन करते समय ये मुख्य मानदंड होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे