लाइव न्यूज़ :

टीएमसी उम्मीदवार ने माकपा के तीन समर्थकों को वाहन से कुचल दिया : बिमान बोस

By भाषा | Updated: April 29, 2021 22:17 IST

Open in App

कोलकाता, 29 अप्रैल वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने मुर्शिदाबाद जिले में डोमकल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने वाहन से माकपा के तीन समर्थकों को कुचल दिया, जिससे उनमें से एक की मौत हो गई।

उन्होंने दावा किया कि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

टीएमसी ने आरोपों से इंकार किया है।

बोस ने आरोप लगाए कि टीएमसी के उम्मीदवार जफीकुल इस्लाम पांच वाहनों से मध्य रात्रि के करीब उत्तर शाहबाजपुर इलाके में गए।

वरिष्ठ नेता ने बयान जारी कर कहा, ‘‘इस्लाम ने इलाके से जाते समय वाहन से कुछ लोगों को कुचल दिया।’’ उन्होंने कहा कि यह ‘‘जानबूझकर’’ किया गया कृत्य है।

बोस ने कहा कि कादर मंडल की मौत हो गई वहीं वसीम, अल मामुन और लालचंद मंडल का मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आरोपियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना की तरफ हम निर्वाचन आयोग का ध्यान भी आकृष्ट कर रहे हैं।’’

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के आठवें और अंतिम चरण में बुधवार को डोमकल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब