लाइव न्यूज़ :

तिरुपति लोस उपचुनाव: वाईएसआर कांग्रेस ने बनायी बढ़त

By भाषा | Updated: May 2, 2021 11:27 IST

Open in App

अमरावती, दो मई आंध्र प्रदेश में तिरुपति (एससी) लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की पहले दौर की मतगणना के बाद सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने 14,000 से अधिक मतों की बढ़त बना ली है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, वाईएस कांग्रेस के उम्मीदवार एम गुरुमूर्ति को पहले दौर की मतगणना में 28,547 वोट मिले हैं जबकि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) की पी लक्ष्मी को 14,451 मत मिले हैं।

भाजपा उम्मीदवार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के रत्ना प्रभा को 2300 वोट हासिल हुए हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चिंता मोहन को 375 वोट प्राप्त हुए हैं।

तिरुपति सीट पर उपचुनाव 17 अप्रैल को हुआ था। इस सीट पर वाईएसआर कांग्रेस के सांसद बल्ली दुर्गाप्रसाद का सितंबर 2020 में निधन हो जाने की वजह से उपचुनाव कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?