लाइव न्यूज़ :

बिहार के भागलपुर में रमजान के कारण बदला गया स्कूलों का समय, मुस्लिम शिक्षकों और छात्रों को मिली विशेष छूट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 31, 2023 13:38 IST

बिहार के भागलपुर में जिला शिक्षा विभाग ने रमजान को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश सरकार ने मुस्लिमों के पवित्र रमजान महीने को देखते हुए स्कूली समय में बदलाव किया हैभागलपुर जिला शिक्षा विभाग ने स्कूली समय में बदलाव के लिए जारी किया सर्कुलरइससे पूर्व किशनगंज में भी जिला शिक्षा विभाग की ओर से इसी तरह का आदेश जारी हो चुका है

पटना:बिहार में नीतीश सरकार ने मुस्लिमों के रमजान महीने को देखते हुए स्कूली समय में बदलाव किया है। ताजा जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला शिक्षा विभाग ने एक सर्कुलर जारी करके जिले के सभी विद्यालयों को आदेश दिया है कि वो रमजान को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव करे। इससे पूर्व बिहार के सीमावर्ति मुस्लिम बहुल जिले किशनगंज में जिला शिक्षा विभाग की ओर से इस तरह का आदेश जारी किया जा चुका है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार भागलपुर जिला शिक्षा अधिकारियों ने जो आदेश जारी किया है, उसके मुताबित जिले के सभी विद्यालयों को आदेश दिया गया है कि चूंकि रमजान को पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग दिन में उपवास रखते हैं, इसलिए मुस्लिमों की भावनाओं को देखते हुए स्कूली समय में बदलाव करने का फैसला किया गया है।

भागलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी संजय कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के सभी स्कूल सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक खुलेंगे और छात्रों को 11.30 बजे मध्याह्न भोजन दिया जाएगा। स्कूलों की यह नई समय सारिणी 3 अप्रैल से लागू होगी और गर्मियों की छुट्टी तब प्रभावी रहेगी।

इसके साथ ही रमजान के दौरान मुस्लिम शिक्षकों को गुरुवार और शनिवार को छोड़कर स्कूल बंद होने के निर्धारित समय से एक घंटे पहले घर जाने की अनुमति दी गई है। इससे पहले किशनगंज के जिला शिक्षा विभाग ने भी मुस्लिम शिक्षकों और छात्रों को स्कूल बंद होने के निर्धारित समय से एक घंटे पहले घर जाने की छूट दी गई थी।

वहीं बिहार सरकार पहले से ही मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को दफ्तरों में एक घंटे देरी से आने और शाम को एक घंटे पहले जाने की अनुमति दे चुकी है।

टॅग्स :रमजानबिहारभागलपुरकिशनगंजपटनाEducation Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम